24 News Update सागवाडा में जैन धर्म के 24 वे तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का 2625 वॉ जन्म कल्याण महोत्सव सोमवार को सकल जैन समाज के तत्वावधान भगवान महावीर जन्म कल्याणक समिति के संयोजन मे ज्योतिषाचार्य प्रन्यास प्रवर भक्तिचन्द्र विजय महाराज संघ सानिध्य मे विविध आयोजन के साथ श्रद्धा व उमंग के साथ मनाया गया
समाज के प्रतिष्ठाचार्य विनोद पगारिया ” विरल ” ने बताया कि इस अवसर पर रविवार रात्रि श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर प्रांगण मे भजन संध्या आयोजित हुई जिसमे समाज के युवा वर्ग द्वारा भक्ति गीतो पर नृत्य गरबा किया गया तथा मध्य रात्रि 12.00 बजे भगवान महावीर चैत्यालय के पट्ट खोल कर महाआरती उतारी गयी
वहीं सोमवार को प्रातः 5.00 बजे सभी जैन धर्मावलम्बीयों ने अपने अपने घरो की छत पर थाली बजाकर (घंटनाद) कर प्रभु के जन्म की अनुमोदना की प्रातः 6.00 बजे जैन युवा मंच के तत्वावधान मे पार्श्वनाथ चोक से दो पहिया वाहन रेली निकली गयी मांडवी चौक , नया बाजार गोल चौराहा गामठ वाडा होते हुए ऋषभ वाटिका पहुची इसके बाद प्रातः 7.30 बजे शातिनाथ जिनालय के सामने स्थित चैत्यालय मे स्थापित महावीर भगवान की प्रतिमा का विविध द्रव्य पूरित कलशों से महा अभिषेक एवं शांतिधारा की गयी
प्रातः 9.00 बजे श्री श्रीआदिनाथ दिगम्बर जैन जूना मंदिरजी से भगवान महावीर स्वामी की प्रतिमा को गंधकुटी मे
विराजमान कर बैण्ड बाजों व पारम्परिक वाद्य यंत्रों के साथ शोभायात्रा निकाली गयी जो कंसारा चौक , मांडवी चौक , कलालवाडी ‘
सलाटवाडा होते हुए लोहारिया तालाब की पाल स्थित भगवान ऋषभदेव पगल्याजी जल मंदिर आचार्य रयण सागर शांति धाम पहुंची जहा पालकी मे विराजित महावीर भगवान की प्रतिमा का विविध द्रव्य पूरित कलशौ से अभिषेक कर विश्व शांति कामनार्थ शांतिधारा की गयी एवम महाराज साहब का प्रवचन हुआ
बाद मे ऋषभ वाटिका में महावीर भगवान जन्म कल्याण महोत्सव समिति द्वारा स्वामी वात्सल्य महाप्रसाद का आयोजन हुआ
रात्रि 8.00 बजे शांतिनाथ मंदिर के सम्मुख प्रांगण बाल तीर्थकर महावीर स्वामी का झुला झुलाया गया साथ ही 26 अप्रेल को परतापुर मे आचार्य प्रसन्न सागरजी महाराज से जैनेश्वरी दीक्षा लेने वाले संजय भैया की गोद भराई विधि की गयी महाआरती के साथ महोत्सव सम्पन्न हुआ
नगर के मडकोला स्थित वर्धमान सोसायटी मे भी इस अवसर पर मूलनायक भगवान महावीर स्वामी का पंचामृत अभिषेक , शांतिधारा कर तीर्थंकर महावीर विधान किया गया
प्रकाशनार्थ समाचार सागवाड़ा मे धूम धाम से मनाया भगवान महावीर जन्म कल्याण महोत्सव गूंजे जयकारे , शोभायात्रा निकाली

Advertisements
