नई दिल्ली/गोवा। बिर्च नाइट क्लब अग्निकांड के पांच दिन बाद बड़ा मोड़ आया है। हादसे के बाद देश छोड़कर भागे क्लब मालिक सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा को थाईलैंड पुलिस ने गुरुवार को हिरासत में ले लिया। थाई पुलिस ने दोनों की तस्वीरें जारी की हैं, जिनमें उनके हाथों में हाथकड़ियां लगी हैं और वे अपने पासपोर्ट पकड़े हुए नजर आ रहे हैं। सवाल यह उठ रहा है कि आखिर दोनों अग्निकांड के बाद भाग कैसे गए, हमारे देश की सुरक्षा एजेंसियां आखिर अपनी आंखों पर कौनसी पट्टी बांधे सो रही थी। चर्चा तो यह भी है कि ये भागे नहीं बल्कि भगाया गया। वैसे ही जैसे विजय मान्या, मेहुल चौकसी और अन्य देश से भाग गए थे। सूत्रों के अनुसार, भारत की एक विशेष टीम थाईलैंड पहुंच चुकी है, जो अगले 24 घंटे में दोनों आरोपियों को भारत ला सकती है। आशंका है कि भारत पहुंचते ही गोवा पुलिस दोनों को अपनी हिरासत में लेगी। 🔥 6 दिसंबर की रात हुई थी त्रासदी, 25 लोगों की मौत 6 दिसंबर की देर रात गोवा के बिर्च नाइट क्लब में लगी आग में 25 लोगों की जान चली गई थी। छत पर आतिशबाजी के दौरान लगी आग तेज़ी से फैली और नीचे चल रही पार्टी में अचानक धुआं भर गया। दम घुटने से अधिकांश लोगों की मौत हुई। हादसे के तुरंत बाद लूथरा ब्रदर्स भारत से फरार होकर थाईलैंड पहुंच गए थे। ✈️ आग के समय ही बुक कर लिया था फ्लाइट टिकट जांच एजेंसियों को अहम सुराग मिला है—लूथरा भाइयों ने 6-7 दिसंबर की रात 1:17 बजे एक ऑनलाइन ट्रैवल पोर्टल पर लॉगइन कर थाईलैंड की फ्लाइट बुक की।इसके कुछ घंटे बाद ही दोनों सुबह 5:30 बजे इंडिगो की फ्लाइट (6E 1073) से दिल्ली से फुकेट रवाना हो गए।उस समय फायर ब्रिगेड की टीमें नाइट क्लब में लगी आग बुझाने और लोगों को बचाने में लगी थीं। 🌏 इंटरपोल ने जारी किया था ब्लू कॉर्नर नोटिस गोवा पुलिस ने विदेश मंत्रालय एवं CBI के जरिए इंटरपोल से संपर्क किया था, जिसके बाद लूथरा ब्रदर्स के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी हुआ।दोनों भाई, उनका बिजनेस पार्टनर, मैनेजर और कई कर्मचारी दिल्ली के रहने वाले हैं, जिसके कारण दिल्ली पुलिस ने भी समानांतर केस दर्ज कर जांच शुरू की है। ⚖️ कोर्ट में दलील—’काम से गए थे, वापस लौटना चाहते हैं’ बीते बुधवार को दोनों भाइयों ने दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका लगाई।वकील ने कहा कि वे “काम के सिलसिले में” थाईलैंड गए थे और भारत लौटना चाहते हैं।लेकिन दिल्ली पुलिस ने कोर्ट को बताया कि गोवा की अदालत ने पहले ही गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी कर दिया है। 🚫 गोवा प्रशासन ने नाइट क्लबों में आतिशबाजी पर बैन लगाया हादसे के बाद नॉर्थ गोवा जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया— नाइट क्लबों, होटलों और भीड़भाड़ वाले पर्यटन स्थलों पर आतिशबाजी पर प्रतिबंध दिल्ली फायर सर्विस ने क्रिसमस-न्यू ईयर से पहले देशभर के रेस्टोरेंट, होटल और क्लबों में फायर सेफ्टी जांच के आदेश गोवा पुलिस ने लूथरा ब्रदर्स के पासपोर्ट निलंबित कर दिए 🚓 अब तक 6 गिरफ्तार, एक मालिक अजय गुप्ता भी पकड़ा गया गोवा पुलिस अब तक इस मामले में 6 गिरफ्तारियां कर चुकी है— राजीव मोदक (चीफ जनरल मैनेजर) विवेक सिंह (जनरल मैनेजर) राजीव सिंघानिया (बार मैनेजर) रियांशु ठाकुर (गेट मैनेजर) भरत कोहली (कर्मचारी) अजय गुप्ता (क्लब का चौथा मालिक) — दिल्ली से पकड़ा गया, 36 घंटे की ट्रांजिट रिमांड पर गोवा लाया गया। 📌 अगले 24 घंटे महत्वपूर्ण—भारत वापसी के बाद होगी पूछताछ तेज लूथरा ब्रदर्स की गिरफ्तारी के बाद अग्निकांड मामले में जांच अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है।भारतीय एजेंसियां दोनों को लेकर भारत लौटने की तैयारी में हैं। भारत आने के बाद गोवा पुलिस उनसे— हादसे की रात क्लब में सुरक्षा व्यवस्थाओं अवैध आतिशबाजी एग्जिट रूट की कमी और आग लगने के तुरंत बाद भागनेजैसे अहम सवालों पर जवाब मांगेगी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation जमानत पर बहस के लिए NOC की बाध्यता नहीं; आरोपी के वकील चुनने के अधिकार को हाईकोर्ट ने सर्वोपरि माना राज्यसभा में सांसद चुन्नीलाल गरासिया की मांग: बड़ी सादड़ी–मावली ब्रॉडगेज लाइन का सर्वे कर देबारी स्टेशन तक नई रेल लाइन बिछाई जाए