24 News Update Udaipur. महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के अनुसंधान निदेशालय में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के अंतर्गत सरकारी अधिकारियों के लिए तीन दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का भव्य उद्घाटन किया गया।प्रशिक्षण में कृषि विभाग, राजस्थान सरकार के 12 जिलो के 30 से अधिक अधिकारियों ने भाग लिया । प्रशिक्षण के शुभारंभ के अवसर में माननीय कुलपति डॉ अजीत कुमार कर्नाटक ने कहा कि प्राकृतिक खेती का प्रमुख उदेद्श्य किसानो की कृषि आदानो पर निर्भरता को कम करना है। भारत सरकार का प्राकृतिक खेती को कम से कम 1 करोड़ किसानों तक लक्ष्य है। उन्होने कहा कि यदि हर वर्ष 2 प्रतिशत प्रारम्परिक खेती प्राकृतिक खेती में परिवर्तित हो जाये तो 10 वर्षो में कुल 20 प्रतिशत प्राकृतिक खेती का लक्ष्य प्राप्त हो जायेगा। डॉ कर्नाटक ने बताया कि प्राकृतिक उत्पादांे का प्रमाणिकरण होना अत्यन्त आवश्यक है। हरित क्रांति से हमने उत्पादन तो बढ़ाया पर रसायनों के अधिक व अंधाधुंध उपयोग के कारण प्रकृति एवं मानव स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव का सामना भी किया है। डॉ कर्नाटक ने कहा की प्राकृतिक खेती से उत्पादन में होने वाली प्रारम्ंिभक कमी को पूरा करने के विकल्प खोजने होंगे। अनुसंधान निदेशक डॉ. अरविंद वर्मा ने प्रशिक्षण की जानकारी देते हुए कहां कि उदयपुर केंद्र पर जैविक एवं प्राकृतिक खेती पर किए गए बृहद अनुसंधान कार्य का ही परिणाम है कि उदयपुर केंद्र राष्ट्र में इस प्रकार के प्रशिक्षण के लिए प्रथम स्थान पर चुना गया है। डॉ वर्मा ने बताया कि प्रशिक्षण में प्राकृतिक खेती पर व्याख्यान एवं प्रायोगिक रूप से प्रशिक्षण दिया जाएगा जिससे प्राकृतिक खेती के व्यापक स्थिर पर अनुसरण होगा। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि डॉ. आर. ए. कौशिक ने बताया कि प्राकृतिक खेती को खाद्यान फसलों के साथ-साथ उद्यानिकी फसलों में भी वृहद स्तर पर अपनाना चाहिए। फलों एवं सब्जियों में प्राकृतिक खेती के अच्छे परिणाम कि संभावना अधिक रहती है।प्रशिक्षण प्रभारी डॉ रविकांत शर्मा ने प्रशिक्षण का प्रारूप रखा एवं पधारे अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन किया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation आध्यात्मिक साधना के साथ हुआ उदयपुर हार्टफूलनेस आश्रम का उद्घाटन अक्षय तृतीया पर 47 बाल विवाहों पर लगी रोक, उदयपुर जिले में 15 मामलों में की गई कार्रवाई