24 News Update चंडीगढ़। शहर में गाड़ियों के फैंसी नंबरों के प्रति लोगों का जुनून एक बार फिर चरम पर नजर आया। रजिस्टरिंग एंड लाइसेंसिंग अथॉरिटी (RLA) सेक्टर-17 में हाल ही में हुई ई-नीलामी ने अब तक के सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए। सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहा CH01–DA–0001 नंबर, जिसकी कीमत 36.43 लाख रुपए तक जा पहुंची। इतनी रकम में कोई खरीदार एक लग्जरी टोयोटा फॉर्च्यूनर या तीन महिंद्रा थार खरीद सकता था।

चार दिन की नीलामी, करोड़ों का राजस्व
RLA ने 19 से 22 अगस्त तक चली इस नीलामी में नई सीरीज CH01-DA और कुछ पुरानी सीरीज के कुल 577 फैंसी नंबर नीलाम किए। विभाग को इस दौरान रिकॉर्डतोड़ 4 करोड़ 8 लाख 85 हजार रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ। सिर्फ टॉप-7 नंबरों से ही 1.28 करोड़ रुपए की कमाई हो गई।

कौन-कौन से नंबर बने ‘हॉट पिक’?
0001 के बाद सबसे ज्यादा बोली CH01-DA-0003 पर लगी, जो 17.84 लाख रुपए में बिका। इसी तरह 0009 नंबर 16.82 लाख, 0005 और 0007 नंबर क्रमशः 16.51 और 16.50 लाख, 0002 नंबर 13.80 लाख और 9999 नंबर 10.25 लाख में नीलाम हुए।

पिछली नीलामी भी रही थी खास
पिछले साल CH01-CW सीरीज की नीलामी में विभाग को 2.26 करोड़ रुपए की आय हुई थी। तब 0001 नंबर 16.50 लाख रुपए में बिका था, जो उस समय का सबसे महंगा नंबर माना गया। इस बार आंकड़े लगभग दोगुने रहे। RLA अधिकारियों के मुताबिक, नीलामी पूरी तरह ऑनलाइन होती है और इसमें केवल चंडीगढ़ के लोग ही भाग ले सकते हैं। इसके लिए नेशनल ट्रांसपोर्ट की वेबसाइट पर पंजीकरण कराना अनिवार्य है। सफल बोलीदाता को तुरंत पूरी राशि जमा करानी होती है। विशेषज्ञों का कहना है कि शहर में वीआईपी कल्चर और स्टेटस सिंबल को लेकर लोगों का आकर्षण इतना अधिक है कि कई बार वाहन मालिक अपनी गाड़ी की कीमत से भी ज्यादा राशि नंबर पर खर्च करने से हिचकिचाते नहीं हैं।
RLA के अधिकारी प्रद्युमन सिंह ने बताया— “इस बार की नीलामी में राजस्व ने अब तक के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। लोगों का उत्साह और प्रतिस्पर्धा बेहद अधिक रही। विभाग को उम्मीद है कि आने वाली नीलामियों में भी यह क्रेज और बढ़ेगा।”


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading