24 News Update उदयपुर। जिले के कुराबड़ थाना पुलिस ने जमीन की फर्जी रजिस्ट्री कराने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पुलिस ने पूर्व में ही गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस के अनुसार 12 मार्च 2025 को परिवादी रामसिंह पुत्र भुरसिंह, निवासी तलामंगरी, अंदलापा, साकरोदा (थाना प्रतापनगर) ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 6 मार्च 2025 को उसे तहसील कुराबड़ से सूचना मिली कि उसकी पुश्तैनी जमीन की फर्जी रजिस्ट्री करवाई जा रही है। इस पर वह अपने परिजनों के साथ तहसील पहुंचा, जहां पता चला कि उसके पिता के नाम से फर्जी फोटो लगाकर जमीन की रजिस्ट्री सत्यनारायण कुमावत निवासी रामखेड़ा, चित्तौड़गढ़ के नाम की जा रही है। रिपोर्ट में शंकरलाल निवासी आवरी माता, सेंट्रल एरिया, गिर्वा सहित अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आई। यह जमीन करीब ढाई बीघा पुश्तैनी भूमि है, जो कुराबड़-उदयपुर रोड पर तलामंगरी, साकरोदा क्षेत्र में स्थित है। इस पर पुलिस ने प्रकरण संख्या 43/2026 में धारा 318(4), 338, 336(4), 340(2) व 61(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशानुसार वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) गोपाल स्वरूप मेवाड़ा एवं पुलिस उप अधीक्षक गिर्वा गोपाल चन्देल के सुपरविजन में थानाधिकारी तेजु सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई।पुलिस टीम ने आसूचना और तकनीकी सहयोग के आधार पर कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी कैलाश पुत्र दलीचन्द्र, उम्र 38 वर्ष, निवासी मावली (हाल निवासी ईसवाल, थाना गोगुन्दा) को गिरफ्तार किया। आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन की रजिस्ट्री कराने की साजिश रची थी। पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ की जा रही है तथा मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। कार्रवाई में थानाधिकारी तेजु सिंह के साथ उपनिरीक्षक गोवर्धन लाल, कांस्टेबल राजेन्द्र कुमार (बैज नंबर 2997) एवं लाल सिंह (बैज नंबर 2457) की महत्वपूर्ण भूमिका रही। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation बापू बाजार में स्कूटी सवार महिला से पर्स लूटने की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार सार्वजनिक स्थान पर सट्टा चलाते आरोपी गिरफ्तार, नकदी व पर्चियां जब्त