Site icon 24 News Update

वसुंधरा राजे के नाम से फर्जी लेटर-वीडियो मामला: 4 आरोपी कोर्ट में पेश

Advertisements

24 News Update जयपुर। वसुंधरा राजे के नाम से फर्जी लेटर और एआई वीडियो मामले में चार आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। मोहाली निवासी अमृता धुमाल को एक दिन की पुलिस रिमांड, जबकि भोपाल के निखिल, बिलाल खान और इनाम अहमद को तीन दिन की रिमांड पर भेजा गया है। ज्योति नगर थाना पुलिस अब आरोपियों से एआई वीडियो बनाने और फर्जी लेटर के स्रोत को लेकर पूछताछ करेगी। डीसीपी साउथ राजर्षि राज ने बताया कि मामला वायरल वीडियो के आधार पर दर्ज हुआ है, जबकि फर्जी लेटर तैयार करने और वायरल करने वालों की जांच जारी है।

Exit mobile version