Site icon 24 News Update

दशा माता पर्व पर बासेड़ा में उमड़ी आस्था, महिलाओं ने विधि-विधान से की पूजा-अर्चना

Advertisements

24 News Update बासेड़ा गांव में शुक्रवार को दशा माता पर्व श्रद्धा, आस्था और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सुबह से ही गांव की महिलाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। गांव के मंदिरों और पूजा स्थलों पर बड़ी संख्या में महिलाओं ने एकत्र होकर दशा माता की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की तथा अपने परिवार की सुख-समृद्धि और मंगल की कामना की।
महिलाएं पारंपरिक परिधानों में सज-धज कर पूजा स्थलों पर पहुंचीं और कलश स्थापना, दीप प्रज्ज्वलन तथा धागा बांधने की परंपरा निभाते हुए दशा माता का व्रत एवं पूजन किया। श्रद्धालु महिलाओं ने भक्ति भाव से दशा माता की कथा सुनी और परिवार के कल्याण, सुख-शांति तथा संकटों से रक्षा की प्रार्थना की।पूजा के बाद महिलाओं ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए सौभाग्य और समृद्धि की कामना की।दशा माता का यह पर्व परिवार की उन्नति, संकटों से मुक्ति और सौभाग्य की वृद्धि के लिए विशेष महत्व रखता है। बासेड़ा गांव में भी इस परंपरा को महिलाओं ने पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ निभाते हुए अपनी संस्कृति और धार्मिक आस्था की सुंदर मिसाल पेश की।

Exit mobile version