Advertisements
24 News Update उदयपुर. उदयपुर आने और जाने के दौरान रेल से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए गर्मियों की छुट्टियों में यात्रियों की संख्या में इजाफा होने पर रेलवे ने रेल गाड़ियों में अस्थाई रूप से अतिरिक्त डिब्बे जोड़ने की घोषणा की है। इससे यात्रियों को सीटों की उपलब्धता में राहत मिलेगी।
उदयपुर में इस अवधि में टूरिस्ट से लेकर आमजन की रेल गाड़ियों से यात्रा करने वालों की संख्या ज्यादा है। इसी को लेकर रेलवे ने जून और जुलाई तक अतिरिक्त डिब्बे जोड़ने का ऐलान किया है।
जानिए किस ट्रेन में कितने डिब्बे बढ़ाए
- दिल्ली सराय-उदयपुर सिटी रेल सेवा
गाड़ी संख्या 20473/20474, दिल्ली सराय-उदयपुर सिटी-दिल्ली सराय रेल सेवा में यात्रियों की मांग को देखते हुए अतिरिक्त 01 सेकेंड एसी व 02 थर्ड एसी डिब्बे जोड़े जाएंगे। दिल्ली सराय से: 1 से 30 जून तक उदयपुर सिटी से: 2 जून से 1 जुलाई तक इससे दिल्ली की यात्रा करने वाले एसी यात्रियों को आरामदायक सफर और सीट की अधिक सुविधा मिलेगी। - उदयपुर सिटी-जयपुर रेल सेवा
इसमें कुर्सीयान और सामान्य डिब्बों की बढ़ोतरी की गई है। गाड़ी संख्या 12991/12992, उदयपुर सिटी-जयपुर-उदयपुर सिटी रेल सेवा में जून महीने में 02 द्वितीय कुर्सीयान (चेयरकार) और 01 साधारण श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है। 1 से 30 जून तक। जयपुर की ओर जाने वाले दैनिक यात्रियों, नौकरीपेशा और स्टूडेंट्स को ज्यादा सीटें मिलेंगी। - उदयपुर सिटी-असारवा रेल सेवा
गाड़ी संख्या 20987/20988, उदयपुर सिटी-असारवा-उदयपुर सिटी रेल सेवा में 01 साधारण श्रेणी डिब्बा जोड़ा जाएगा। उदयपुर सिटी से: 1 से 30 जून तक असारवा से: 2 जून से 1 जुलाई तक यह बढ़ोतरी होगी। इसमें गुजरात की यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।

