Site icon 24 News Update

हार्ट अटैक और लकवा जैसी गंभीर बीमारियों से बचाव के लिए सभी को अब संभलना होगा — डॉ. नरेंद्र गुप्ता

Advertisements

24 news Update चित्तौड़गढ़. जिले में प्रयास सामाजिक सुरक्षा परियोजना के तहत 6 से 15 नवम्बर तक विभिन्न गांवों में निःशुल्क बीपी, शुगर जांच और परामर्श शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम समन्वयक रामेश्वरलाल शर्मा ने बताया कि ये शिविर घटियावली, उदपुरा, नेतावलगढ़ पाछली, एराल सहित कई ग्राम पंचायतों में आयोजित हो रहे हैं, जिनमें बड़ी संख्या में ग्रामीण जांच करवा रहे हैं।
सामुदायिक स्वास्थ्य वैज्ञानिक डॉ. नरेंद्र गुप्ता ने बताया कि बीपी और शुगर जैसी गैर-संचारी बीमारियां आज गांव-गांव में तेजी से फैल रही हैं। उन्होंने कहा — “जिनका बीपी या शुगर बढ़ा होता है, उन्हें कभी भी हार्ट अटैक या लकवा हो सकता है।” उन्होंने लोगों से समय पर जांच करवाने, खान-पान में सावधानी बरतने और नशे से दूर रहने की अपील की।
डॉ. गुप्ता ने बताया कि नमक, शराब, तंबाकू, गुटखा और प्रोसेस्ड फूड से परहेज करते हुए रोजाना 30 मिनट व्यायाम करना चाहिए। इन शिविरों में आशा सहयोगिनी, एएनएम, सीएचओ प्रयास के माधव लाल मेघवाल, रामचंद्र भील सहित कई स्वास्थ्यकर्मी संदर्भ सेवाएं दे रहे हैं।

Exit mobile version