24 News Update जयपुर, 26 नवम्बर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में उदयपुर संभाग स्तरीय भाजपा जिला पदाधिकारी एवं मण्डल अध्यक्षों की बैठक बुधवार को मुख्यमंत्री आवास, जयपुर में आयोजित की गई। बैठक में उदयपुर शहर जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ के नेतृत्व में कुल 44 पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में मुख्यमंत्री ने सरकार के 2 साल पूरे होने के कार्यक्रमों पर फोकस करने के साथ संगठन और सरकार में समन्वय बढ़ाने पर जोर दिया।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने बैठक की अध्यक्षता की, जबकि राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवारी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अरुण चतुर्वेदी, अशोक परनामी, उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा उपस्थित रहे। प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच ने बैठक का संचालन किया।मीडिया प्रभारी डॉ. सीमा चंपावत के अनुसार बैठक में क्षेत्र की समस्याओं, विकास कार्यों की समीक्षा, सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने, मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की प्रगति, आत्मनिर्भर भारत सम्मेलनों, सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती, यूनिटी मार्च और गंगा प्रवाह यात्रा जैसे कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा हुई।मुख्यमंत्री ने एसआईआर में आने वाली दिक्कतों पर बीएलओ को सहयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बजट पर चर्चा के दौरान भाजपा जिला महामंत्री देवीलाल सालवी ने महाराणा भूपाल चिकित्सालय में कैंसर यूनिट शुरू करने, एमबी हॉस्पिटल में कैंसर डाक्टरों के पद सृजित करने, राजस्थान के आयुष्मान कार्ड को गुजरात में लागू कराने, वर्षाकाल में अतिवृष्टि के मुआवजे और टूटी सड़कों के जल्द मरम्मत सहित अन्य विकास कार्यों की मांग रखी।बैठक में उदयपुर से राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया, भाजपा उदयपुर शहर जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़, जिला प्रभारी बंशीलाल खटीक, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सुनीता पिंकी मांडावत, जिला आपदा राहत विभाग के प्रदेश संयोजक डॉ. जिनेन्द्र शास्त्री, महामंत्री पारस सिंघवी, देवीलाल सालवी, डॉ. पंकज बोराणा, जिला उपाध्यक्ष जगदीश शर्मा, तख्तसिंह शक्तावत, करणसिंह शक्तावत, देवनारायण धाबाई, किरण तातेड, जिला मंत्री अशोक शर्मा, सिद्धार्थ शर्मा, सपना कुड़िया, हजारी जैन, अशोक नागदा, सत्यनारायण मोची, प्रवक्ता गोविंद दीक्षित, ओम पारीख, मीडिया प्रभारी डॉ. सीमा चंपावत, अमित सोलंकी, पुनीत सुखवाल, सुमित दवे, बाबूलाल ओड़, राजेंद्र परिहार, मंडल अध्यक्ष रुचिका चौधरी, विजय आहुजा, कन्हैया वैष्णव, रंजीत दिगपाल, सुनील चौधरी, अमृत मेनारिया, प्रतापसिंह राठौड़, मोहन पटेल, मुकेश शर्मा, महेश गोस्वामी, मोहन मीणा, गिरीश शर्मा, कमलेश शर्मा समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।जयपुर में बुधवार को उदयपुर संभाग के सभी 7 जिलों के पदाधिकारियों ने बैठक में भाग लिया। मुख्यमंत्री ने सभी सुझावों को सुना और समाधान के निर्देश दिए, जिससे संगठन और सरकार में तालमेल को और मजबूत किया जा सके। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation राजस्थान में पहले से लागू ओल्ड पेंशन स्कीम जारी रहेगी, वित्त विभाग ने स्पष्ट किया सरकार और संगठन में समन्वय बढ़ाने का भरसक प्रयास हो: भजनलाल