24 न्यूज अपडेट, उदयपुर। भारत सरकार के तत्वावधान में फिट इण्डिया मिशन 29 से 31 अगस्त 2025 तक राष्ट्र में खेल और फिटनेस गतिविधियो के साथ राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जा रहा है। जिला खेल अधिकारी डॉ. महेश पालीवाल ने बताया खेल दिवस के उपलक्ष्य में 29 अगस्त 2025 को राजस्थान राज्य क्रीडा परिषद, जिला प्रसाशन एवं क्षेत्रीय खेलकूद प्रशिक्षण केन्द्र के तत्वाधान में हॉकी के महान जादूगर मेजर ध्यानचन्द्र जयन्ति पर प्रशिक्षको एवं विभिन्न खेल के खिलाडियो द्वारा प्रात 7.00 बजे महाराणा प्रताप खेलगाँव तरणताल पर पुष्पाजंली कार्यक्रम एवं सांय 4.00 बजे हॉकी एस्ट्रोटर्फ खेल मैदान पर सिधानिया विश्वविद्यालय एवं क्षेत्रीय खेलकूद प्रशिक्षण केन्द्र के सयुक्त तत्वाधान में हॉकी खेल का आयोजन किया जाएगा।
डॉ. पालीवाल ने बताया की इस दौरान 29 से 31 अगस्त के मध्य विभिन्न खेलो में एवं अन्य कार्यक्रम आयोजित होगे।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.