24 News Update उदयपुर। आयकर विभाग के इनकम टैक्स एम्प्लॉइज फेडरेशन, राजस्थान की उदयपुर इकाई के चुनाव शांति और सौहार्द्रपूर्ण माहौल में संपन्न हुए। इस चुनाव में डेलीगेट पद पर अरविंद कुमार सोनी, देवांग सोलंकी, अविनाश और योगेंद्र सिंह राठौड़ विजयी घोषित हुए।
चुनाव में उत्साहपूर्वक भागीदारी करते हुए उदयपुर के कर्मचारियों ने एकजुटता का संदेश दिया। जीते हुए प्रतिनिधि अब आगामी दिनों में बीकानेर में होने वाले आयकर कर्मचारी महासंघ, अखिल राजस्थान के मंत्रिमंडल के विस्तार में भाग लेंगे।
विजयी प्रत्याशी अरविंद कुमार सोनी, जो पूर्व में जोधपुर संभाग से सहायक सचिव भी रह चुके हैं, ने बताया कि “चुनाव पूरी तरह शांति और आपसी सौहार्द्र के वातावरण में संपन्न हुआ। सभी कर्मचारियों ने सक्रिय भागीदारी निभाकर संगठन की मजबूती को दर्शाया है।” उन्होंने आगे कहा कि महासंघ का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों के हितों की रक्षा करना और उनके संवैधानिक अधिकारों को सुनिश्चित करना है। समय-समय पर कर्मचारियों के सामने आने वाली समस्याओं का समाधान करना तथा उन्हें उचित मंच प्रदान करना ही महासंघ की प्राथमिकता रहेगी।
आयकर कर्मचारी महासंघ उदयपुर के चुनाव संपन्न

Advertisements
