24 News Udpate उदयपुर। भटनागर सभा की कार्यकारिणी वर्ष 2025-2028 के चुनाव निर्विरोध संपन्न हो गए। संस्था के वर्तमान अध्यक्ष लोकेश भटनागर की कार्यकारिणी ने संविधान के अनुरूप समय पर चुनाव संपन्न कराने का दायित्व निभाते हुए पवन शर्मा को मुख्य निर्वाचन अधिकारी और नितिन भटनागर को सह निर्वाचन अधिकारी नियुक्त कर चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ करवाई थी। चुनाव प्रक्रिया के दौरान समाज सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने वाले अनेक सदस्यों ने विभिन्न पदों के लिए अपनी उम्मीदवारी प्रस्तुत की। इसी बीच सभी प्रत्याशियों ने सामूहिक बैठक कर आपसी सामंजस्य और सहमति से निर्विरोध रूप में कार्यकारिणी का गठन करने का निर्णय लिया। इस निर्णय का उद्देश्य व्यर्थ की भागदौड़, चुनावी प्रक्रिया में होने वाले अनावश्यक आर्थिक व्यय और समय की बचत करना रहा।निर्वाचन अधिकारियों द्वारा निर्विरोध रूप से निर्वाचित कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए बताया गया कि आगामी कार्यकाल के लिए एडवोकेट भानु भटनागर (भानुदय) को अध्यक्ष पद पर चुना गया है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में दिनेश भटनागर, उपाध्यक्ष के रूप में श्रीमती अनिता भटनागर, महामंत्री के रूप में आशीष सहीवाला, कोषाध्यक्ष के रूप में प्रदीप सहीवाला और संयुक्त मंत्री पद पर प्रशांत सहीवाला को निर्विरोध चुना गया। इसके अलावा खेल मंत्री का दायित्व चिराग भटनागर, समाज एवं सांस्कृतिक मंत्री का दायित्व श्रेय सहीवाला को सौंपा गया। कार्यकारिणी सदस्य पद पर दिनेश चंद्र भटनागर और मयंक भटनागर को शामिल किया गया है। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और सेवा भावना के साथ निभाने का संकल्प लिया। निर्वाचन अधिकारियों और संस्था के पूर्व अध्यक्ष लोकेश भटनागर ने सभी निर्वाचित सदस्यों को बधाई देते हुए उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation लोडावास में 40 साल से बंद रास्ता खुला, ग्रामीणों में खुशी की लहर ‘अंत्योदय संबल पखवाड़ा’ —जहां अंतिम व्यक्ति की आँखों में आशा जगे — वहीं सच्चा सुशासन :: ✨ विशेष आलेख ✨:: जयेश पंड्या