Site icon 24 News Update

तेज रफ्तार कार की टक्कर से स्कूटी सवार बुजुर्ग की मौत, अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज

Advertisements

24 News Update उदयपुर, 23 अप्रैल। सुखेर थाना क्षेत्र में तेज गति और लापरवाही से चल रही कार की टक्कर से एक बुजुर्ग की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, प्रार्थी नवनीत गुप्ता (48) पुत्र नारायण लाल गुप्ता, निवासी भिरवारीनाथ का मठ, थाना भूपालपुरा, उदयपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 22 अप्रैल को सुबह करीब 9 बजे तेलीवाड़ा, बेदला क्षेत्र में अज्ञात कार चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसके पिता की स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गई।
घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने प्रकरण संख्या 281/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 106(1) सहित अन्य प्रासंगिक धाराओं में मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है। मामले की जांच हेड कांस्टेबल विनोद कुमार द्वारा की जा रही है।

Exit mobile version