24 News Update उदयपुर, 23 अप्रैल। सविना थाना क्षेत्र में गीताांजली अस्पताल के सामने तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, प्रार्थी लालूराम मीणा (28) पुत्र लखमा मीणा, निवासी आर्यों का फला, डकन कोटड़ा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका बड़ा भाई लक्ष्मण मीणा अपने हेल्पर देवीलाल के साथ मोटरसाइकिल से धोली की पाटी की ओर जा रहा था। इसी दौरान गीताांजली अस्पताल के सामने एक कार चालक तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए आया और बाइक को टक्कर मार दी।
हादसे में लक्ष्मण मीणा और देवीलाल दोनों घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने प्रकरण संख्या 149/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281 एवं 125(A) में मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच हेड कांस्टेबल महेन्द्र कुमार को सौंपी गई है।
तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवक घायल; अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज

Advertisements
