Site icon 24 News Update

एकलिंगपुरा मेन रोड पर डंपर की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, चालक फरार

Advertisements

24 News Update उदयपुर। सविना थाना क्षेत्र के एकलिंगपुरा मेन रोड पर सड़क हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। अज्ञात डंपर चालक की टक्कर से घायल हुए व्यक्ति ने दम तोड़ दिया, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार 72 साईं कॉम्प्लेक्स, सांची ग्रुप कॉम्प्लेक्स के पास, कलड़वास निवासी 53 वर्षीय राजेश शर्मा पुत्र मुरलीधर शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया कि 26 मार्च 2026 को रात करीब 9:30 बजे एकलिंगपुरा मेन रोड पर उनके पिता को अज्ञात डंपर चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के कारण उनके पिता की मौत हो गई। घटना के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। सविना थाना पुलिस ने अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 281 और 106(1) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और फरार चालक की तलाश जारी है। मामले की जांच हेड कांस्टेबल राजेश परमार के जिम्मे सौंपी गई है।

Exit mobile version