24 News Update उदयपुर। गोगुंदा थाना क्षेत्र के देलावास गांव में देर शाम एक सनसनीखेज डकैती की वारदात सामने आई है, जहां 80 वर्षीय बुजुर्ग के घर में घुसे बदमाशों ने लाठी-सरियों के दम पर नकदी और जेवरात लूट लिए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
पुलिस के अनुसार देलावास निवासी भेरुसिंह देवड़ा ने रिपोर्ट दी कि 7 अप्रैल को दोपहर करीब 2 बजे तीन-चार अज्ञात बदमाश उनके घर में घुस आए। बदमाशों ने पहले उनके चेहरे पर कंबल डाल दिया और उन्हें काबू में कर लिया। इसी दौरान उनकी पत्नी के चेहरे पर भी कंबल डालकर उसे भी निष्क्रिय कर दिया गया।
इसके बाद आरोपियों ने घर में जमकर उत्पात मचाया। कमरे और अलमारी के ताले तोड़कर चांदी के कड़े, चूड़ियां, अंगूठियां, कंदोरा, बहू के सोने के टॉप्स, सोने का मादलिया, पायल सहित करीब 2 लाख रुपए नकद लेकर फरार हो गए।
इतना ही नहीं, बदमाशों ने पास ही स्थित भतीजे विक्रमसिंह के मकान को भी निशाना बनाया और वहां से भी चांदी के जेवर चोरी कर लिए।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाधिकारी श्याम सिंह मामले की जांच कर रहे है।
गोगुंदा में बुजुर्ग दंपती के घर डकैती: नकदी और जेवरात लूटे, चोरों ने कंबल से दबा दिए मुंह

Advertisements
