24 News Update जयपुर। राजस्थान में भीषण गर्मी को देखते हुए प्रदेश की सभी अदालतों में सोमवार से ग्रीष्मकालीन समय सारिणी लागू कर दी गई है। यह व्यवस्था 28 जून 2026 तक प्रभावी रहेगी।
राजस्थान हाईकोर्ट की जोधपुर मुख्यपीठ और जयपुर खंडपीठ में न्यायिक कार्य अब सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगा। न्यायाधीशों के लिए सुबह 10:30 से 11 बजे तक 30 मिनट का मध्यावकाश निर्धारित किया गया है। हाईकोर्ट के कार्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक रहेगा, जबकि कर्मचारियों को सुबह 10:30 से 10:45 बजे तक 15 मिनट का ब्रेक दिया जाएगा।
जिला एवं सेशन न्यायालयों सहित सभी अधीनस्थ अदालतों में सुनवाई सुबह 8 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक की जाएगी। इन अदालतों में 10 से 10:15 बजे तक 15 मिनट का मध्यावकाश रहेगा। अधीनस्थ न्यायालयों के कार्यालय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक संचालित होंगे।
आदेश के अनुसार पीठासीन अधिकारियों के लिए चेंबर कार्य का समय भी निर्धारित किया गया है। अधीनस्थ न्यायालयों में जज सुबह 7:30 से 8 बजे तक और दोपहर 12:30 से 1 बजे तक चेंबर में बैठकर प्रशासनिक और आदेश लेखन कार्य करेंगे।
हाईकोर्ट प्रशासन के अनुसार, यह समय परिवर्तन गर्मी के प्रभाव को ध्यान में रखते हुए किया गया है और निर्धारित अवधि तक सभी अदालतों में लागू रहेगा।
गर्मी के चलते राजस्थान की अदालतों का 28 जून तक सुबह 8 बजे से

Advertisements
