Advertisements
24 न्यूज अपडेट, सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। क्षेत्र में बीते कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश से नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के तालाब लबालब हो गए हैं। मसानिया तालाब और गमलेश्वर तालाब में भी पानी छलकने की स्थिति बन गई है।
लगातार बारिश के चलते खेतों में पानी भरने से किसानों में मायूसी है। कुछ किसानों ने बुवाई भी कर दी थी, जिससे फसलें खराब होने का खतरा बढ़ गया है। यदि बारिश थम जाए तो इस बार अच्छी फसल की उम्मीद है। खासतौर पर धान की फसल के लिए खेत पूरी तरह तैयार हो गए हैं।
शुक्रवार को दिन में मौसम खुला, लेकिन दोपहर 2:30 बजे बादल छाए और रिमझिम बारिश शुरू हो गई। शाम 4 बजे से तेज बारिश शुरू हुई, जो समाचार लिखे जाने तक जारी थी।
