डीएसटी और अम्बामाता थाना की संयुक्त कार्रवाई, 470 शीशियों के साथ युवक गिरफ्तार** उदयपुर।शहर में अवैध नशीली दवाइयों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत उदयपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। डीएसटी और पुलिस थाना अम्बामाता की संयुक्त टीम ने रानी रोड इलाके में कार्रवाई करते हुए कोडीन युक्त नशीली दवाइयों की 470 शीशियां जब्त की हैं। मौके से एक युवक को गिरफ्तार किया गया है, जो इन दवाइयों की अवैध सप्लाई में लिप्त पाया गया। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। प्लास्टिक के कट्टे के साथ संदिग्ध हालत में मिला युवक पुलिस के अनुसार, 25 दिसंबर 2025 को डीएसटी और अम्बामाता थाना पुलिस की संयुक्त टीम रानी रोड से श्मशान घाट की ओर गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक युवक प्लास्टिक के कट्टे के साथ संदिग्ध अवस्था में खड़ा नजर आया। पुलिस टीम को देखकर युवक कट्टा छोड़कर भागने का प्रयास करने लगा। टीम ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर उसे मौके पर ही पकड़ लिया। 470 शीशियां नशीली दवाइयों की बरामद पकड़े गए युवक ने पूछताछ में अपना नाम नवदीप सिंह पुत्र स्व. सूरज सिंह, निवासी 27-28 श्रीनगर कॉलोनी, रामपुरा, थाना अम्बामाता, उदयपुर बताया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे सेCodeine Phosphate & Triprolidine Hydrochloride (Kaimodin-T) 100 ML की कुल 470 शीशियां बरामद की गईं। आरोपी इन नशीली दवाइयों के संबंध में कोई भी वैध लाइसेंस या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पूछताछ में सप्लायर का नाम आया सामने प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी नवदीप सिंह ने बताया कि उसने यह नशीली दवाइयां कमलेश उर्फ कुबा नामक व्यक्ति से खरीदी थीं। पुलिस अब इस खुलासे के आधार पर सप्लाई नेटवर्क और अन्य संभावित आरोपियों की तलाश में जुट गई है। एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज, आरोपी गिरफ्तार बरामद नशीली दवाइयों को मौके पर विधिवत जब्त कर आरोपी कोधारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट, 1985 के तहत गिरफ्तार किया गया है। थाना अम्बामाता में प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान जारी है। गिरफ्तार आरोपी नवदीप सिंह पुत्र स्व. सूरज सिंहनिवासी — 27-28 श्रीनगर कॉलोनी, रामपुराथाना अम्बामाता, जिला उदयपुर इस टीम ने की कार्रवाई थाना अम्बामाता: मुकेश सोनी — थानाधिकारी भरत सिंह — हेड कांस्टेबल नंदकिशोर — कांस्टेबल राजकमल — कांस्टेबल धर्मपाल — कांस्टेबल नरेंद्र कुमार (1055) — कांस्टेबल डीएसटी टीम: विक्रम सिंह — सब इंस्पेक्टर, प्रभारी डीएसटी दितेन्द्र सिंह — हेड कांस्टेबल अखिलेश — हेड कांस्टेबल जितेन्द्र दीक्षित — कांस्टेबल मुकेश — कांस्टेबल सुमेर — कांस्टेबल शक्ति सिंह — कांस्टेबल Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation देख लो चेहरे ये हैं आईटी कंपनी की ‘आफ्टर पार्टी’ के दुष्कर्म के आरोपी, महिला का नाम पुलिस ने रखा गोपनीय पंचायत समितियों में विकास कार्यों की सुस्ती पर सवाल, पूर्व विधायक रणधीर सिंह भीण्डर ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, निगरानी समिति गठन की मांग