Site icon 24 News Update

डॉ. राहुल जैन को मेडिकल कॉलेज उदयपुर के प्राचार्य का अतिरिक्त कार्यभार

Advertisements

उदयपुर। डॉ. राहुल जैन, वरिष्ठ आचार्य (फॉरेंसिक मेडिसिन), रवीन्द्रनाथ टैगोर मेडिकल कॉलेज को प्रधानाचार्य एवं नियंत्रक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। उन्हें यह जिम्मेदारी अग्रिम आदेशों तक तत्काल प्रभाव से दी गई है। विपिन माथुर के सेवानिवृत्त होने के बाद यह पद खाली हो गया था। राजस्थान चिकित्सा शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार सक्षम स्तर से अनुमोदन के बाद यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। आदेश उप शासन सचिव शिवशंकर अग्रवाल द्वारा जारी किए गए।

Exit mobile version