24 News Update उदयपुर। शहर के आरएनटी मेडिकल कॉलेज के नवनियुक्त प्राचार्य डॉ. राहुल जैन का खड़क जैन प्रवासी संघ प्रन्यास और खड़क जैन युवा मंच द्वारा अभिनंदन किया गया। इस दौरान पदाधिकारियों ने माला, उपरणा एवं मेवाड़ी पगड़ी पहनाकर उनका स्वागत किया। शिष्टाचार भेंट के दौरान संघ के अध्यक्ष चंदन लाल छापिया, महामंत्री अमृतलाल बोहरा और कोषाध्यक्ष देवीलाल दोशी ने डॉ. जैन को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए चिकित्सा क्षेत्र में उनके अनुभव का लाभ क्षेत्र को मिलने की उम्मीद जताई। इस अवसर पर आरएनटी मेडिकल कॉलेज के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. भूपेश जैन भी मौजूद रहे। खड़क जैन युवा मंच की ओर से अध्यक्ष चिराग जैन, महामंत्री संजय पंचोली, प्रफुल गांधी, प्रीतेश जैन, चिन्मय जैन एवं आदर्श शाह ने भी प्राचार्य का स्वागत किया। भेंट के दौरान चिकित्सा शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर सकारात्मक चर्चा की गई।
आरएनटी मेडिकल कॉलेज के नए प्राचार्य डॉ. राहुल जैन का खड़क जैन समाज ने किया सम्मान

Advertisements
