Site icon 24 News Update

डॉ. हरीश राजोरा होंगे 74वीं ऑल इंडिया पुलिस क्लस्टर गेम्स में निर्णायक, 20 से 24 तक करनाल में होंगे आयोजन, राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी लेंगे भाग

Advertisements

24 News Update उदयपुर। भारतीय कुश्ती महासंघ ने 74वीं राष्ट्रीय पुलिस खेलों में भारतीय खेल प्राधिकरण के कुश्ती प्रशिक्षक डॉ. हरीश राजोरा को निर्णायक मंडल में शामिल किया है।
यह प्रतियोगिता 20 से 24 सितम्बर 2025 तक हरियाणा के करनाल मधुबन में आयोजित होगी।
जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष पारस सिंघवी ने बताया कि खेलों के सफल संचालन हेतु डॉ. हरीश राजोरा को निर्णायक नियुक्त किया गया है। संघ के सचिव दीपक राजोरा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में देशभर से कई राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय एवं ओलंपियन पदक विजेता पहलवान हिस्सा लेंगे।

डॉ. हरीश राजोरा पूर्व में भी कई राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिताओं में निर्णायक की भूमिका निभा चुके हैं।

Exit mobile version