उदयपुर। उदयपुर के आयड़ स्थित श्री बजरंग राष्ट्रीय व्यायामशाला, गंगू कुंड में 21 मार्च 2026 को आयोजित U-20 जूनियर जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता शानदार मुकाबलों के साथ संपन्न हुई। शाम 5 बजे से शुरू हुए इस आयोजन में जिलेभर के युवा पहलवानों ने दमखम दिखाते हुए दर्शकों को रोमांचक दंगल का अनुभव कराया।
समारोह के मुख्य अतिथि जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष पारस सिंघवी रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता सत्यनारायण चौधरी ने की। विशिष्ट अतिथियों में पार्षद देवेंद्र साहू, प्रहलाद चौहान, राजेंद्र भाटी, सिद्धार्थ शर्मा, गौरीशंकर वसीटा, कृष सेन और नितिन वसीटा शामिल रहे।
जिला कुश्ती संघ के महासचिव दीपक राजोरा ने बताया कि प्रतियोगिता में 20 वर्ष तक के पहलवानों ने भाग लिया। आयोजन सचिव यशवंत चौधरी के अनुसार, सभी भार वर्गों में बेहद कड़े और रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। चयनित खिलाड़ी अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उदयपुर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
प्रतियोगिता का संचालन भारतीय खेल प्राधिकरण के कुश्ती प्रशिक्षक डॉ. हरीश राजोरा की देखरेख में हुआ। मुकाबलों में पुरुष ग्रीको रोमन, पुरुष फ्रीस्टाइल और महिला वर्ग के विभिन्न भार वर्गों में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
निर्णायक मंडल में सतीश चौधरी, महेंद्र राजोरा, हेमंत अठवाल, चित्रांशु चौधरी और विजय पालीवाल ने अहम भूमिका निभाई।
इस अवसर पर शिवशंकर नागदा, कमलेश चौधरी, अशोक सनाढ्य, प्यारेलाल सालवी, सर्वेश्वर शर्मा, राधाकृष्ण सुथार, राजकुमार शर्मा, दीपक गवारिया, गौरव पोरवाल, रिंकू, विवेक नागदा, अजय मोदी, रवि चौहान, रोहित सोलंकी, अहद अहमद सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।
कार्यक्रम की जानकारी जिला कुश्ती संघ उदयपुर के महासचिव दीपक राजोरा ने दी।

