24 न्यूज अपडेट, उदयपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री डाक्टर गिरिजा व्यास के निधन पर आज उनके आवास पर पहुंचकर अखिल भारतीय महिला कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लाम्बा व राजस्थान महिला कॉग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सारिका सिंह की तरफ से महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष शांता प्रिंस, सेवा दल की पूर्व अध्यक्ष शारदा मीणा, यास्मीन बानो द्वारा एवं समस्त महिला कांग्रेस की टीम द्वारा पुष्प चक्र भेंट किया गया टीम ने उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर शांता प्रिंस ने कहा कि अपनी कर्तव्यनिष्ठा एवं संगठन और जनता के प्रति समर्पण के लिए गिरिजा व्यास जी हमेशा हमारी यादों में रहेंगी।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.