Site icon 24 News Update

जिला स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता सम्पन्न, चयनित खिलाड़ी भीलवाड़ा में करेंगे प्रतिनिधित्व

Advertisements

24 न्यूज अपडेट, उदयपुर। उदयपुर जिला योग संघ की ओर से स्व. श्री करण सिंह पहलवान स्मृति जिला स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता का आयोजन श्री भी राष्ट्रीय स्वायामशाला, चांदपोल में हुआ। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय कुश्ती प्रशिक्षक श्री कैलाश पालीवाल थे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में सहायक रजिस्ट्रार डॉ. धर्मेंद्र राजोरा और डॉ. विनोद नायर उपस्थित रहे।
जिला योग संघ के सचिव डॉ. दिलीप सिंह चौहान ने बताया कि प्रतियोगिता में उदयपुर के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने जूनियर, सीनियर और सब-जूनियर वर्ग में भाग लिया। तकनीकी अधिकारी डॉ. सतीश चौधरी के अनुसार, विभिन्न वर्गों में चयनित खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार हैं—
सब-जूनियर वर्ग: खुशाल रॉयल, निवेदिता कंवर, सुजल वैष्णव, कृष्णा कंवर, कन्हैया कुमावत, रिद्धियांशी सुथार, राजलक्ष्मी चुंडावत, राजश्री शक्तावत, हिया लोहार
जूनियर वर्ग: मेघा राजपुरोहित, सोनू नागदा, दीपांवी जोशी, हर्षी लोहार, आस्था मेनारिया
सीनियर वर्ग: हिमांक भार्गव, कृष्ण कुमार, बुलबुल चौधरी, श्याम सिंह, मोहित चौधरी, ललित मीणा, धनंजय सिंह, कल्पना धर्मावत, भंवर लाल चौधरी, हरीश चावला
ये सभी खिलाड़ी 23 से 24 अगस्त तक भीलवाड़ा में होने वाली राज्य स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता में उदयपुर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

इस अवसर पर सुरेश अजमेरा, जसवंत मेनारिया, डॉ. दीपेश वत्स, जितेंद्र सिंह, मनोज रायल, जाजी मेघवाल, उन्नति चौहान सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।

Exit mobile version