Advertisements
24 News Update उदयपुर। राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स बोर्ड के सचिव डॉ. भवानीपाल सिंह राठौड़ को 26 से 29 मार्च तक आयोजित साउथ जोन खो-खो पुरुष प्रतियोगिता के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।
यह प्रतियोगिता अखिल भारतीय विश्वविद्यालय संघ, नई दिल्ली के तत्वावधान में देवनगरी विश्वविद्यालय, कर्नाटक में आयोजित होगी।
डॉ. राठौड़ की इस नियुक्ति पर विश्वविद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। कुलपति सहित वरिष्ठ अधिकारियों और खेल जगत से जुड़े व्यक्तियों ने उन्हें बधाई देते हुए इसे विश्वविद्यालय के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया है।
गौरतलब है कि डॉ. राठौड़ लंबे समय से खेल गतिविधियों के संचालन और प्रोत्साहन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

