24 News Update उदयपुर. भारतीय जनता पार्टी राजस्थान प्रदेश की कार्यकारिणी की आज प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने अपनी प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की।
भाजपा महिला मोर्चा पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ अलका मूंदड़ा को प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
भाजपा में मेवाड़ से कार्यकारिणी में महत्वपूर्ण पद पर किए गए मनोनयन से भाजपा में हर्ष व्याप्त हुआ।जैसे ही कार्यकारिणी की घोषणा हुई डॉ अलका मूंदड़ा के निवास पर कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में पंहुच उन्हें बधाई प्रेषित की ।
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हरियाणा के प्रभारी डॉ सतीश पूनिया भी किसी विवाह समारोह में लेकसिटी पहुंचे वह भी सीधे डॉ अलका मूंदड़ा के निवास पर पहुंच उन्हें बधाई प्रेषित की और शुभकामनाएं प्रदान की।
भाजपा मीडिया संभाग प्रभारी चंचल कुमार अग्रवाल ने बताया कि विद्यार्थी काल से ही डॉ अलका मूंदड़ा की छात्र राजनीति में रुचि रही।वह जयपुर की महारानी कॉलेज की 1991 में महासचिव पद पर रही।
जब पहली बार महापौर के सीधे चुनाव होने जा रहे थे तब अलका मूंदड़ा ने अपने आपको इस पद पर भाजपा की प्रत्याशी हेतु आवेदन किया। तत्पश्चात लगातार उदयपुर की राजनीति में अपनी उपस्थिति दर्ज कराती रही इनके कार्यों को देखते हुए महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष मनोनीत हुई तत्पश्चात महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री, प्रदेश महामंत्री और फिर 2020 से 2023 तक महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी का निर्वहन किया।
अभी वर्तमान में नाथद्वारा विधानसभा की प्रभारी के रूप में कार्य कर रही थी आज प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन राठौड़ ने अपनी प्रदेश कार्यकारिणी में डॉ अलका मूंदड़ा को प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.