24 News Update उदयपुर। उदयपुर भाजपा की मीडिया प्रभारी डॉ. सीमा चंपावत ने जयपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को अपनी शोध पुस्तक भेंट की। यह पुस्तक पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय सिद्धांत से संबंधित “राजस्थान में जनजातीय उपयोजना क्षेत्र की सार्वजनिक वितरण प्रणाली” विषय पर किए गए उनके विस्तृत शोध पर आधारित है। डॉ सीमा चंपावत ने इस पुस्तक के माध्यम से अंत्योदय सबसे अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने के मूल सिद्धांत को सार्वजनिक वितरण प्रणाली से जोड़ते हुए व्यावहारिक एवं शोधपरक दृष्टिकोण प्रस्तुत किया है। पुस्तक में अंत्योदय की विचारधारा को ग्रामीण एवं शहरी गरीब वर्ग तक प्रभावी रूप से पहुंचने के लिए नीति निर्माण और क्रियान्वयन के महत्वपूर्ण सुझाव शामिल है।पुस्तक भेंट करने के दौरान उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा, भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़, देहात जिलाध्यक्ष पुष्कर तेली तथा पार्टी प्रभारी बंशीलाल खटीक भी मौजूद थे। इस अवसर पर डॉ. चंपावत ने मुख्यमंत्री को जनजातीय क्षेत्रों में सार्वजनिक वितरण प्रणाली की वर्तमान स्थिति, समस्याओं तथा सुधार के सुझावों सहित अपने शोध के मुख्य बिंदुओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी।डॉ सीमा चंपावत ने मुख्यमंत्री को पुस्तक भेंट करने के बाद कहा कि जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ के नेतृत्व की विस्तृत सोच का ही परिणाम है कि मीटिंग के बाद साधारण कार्यकर्ताओं की भी मुख्यमंत्री से सीधी मुलाकात करवाई है। इससे कार्यकर्ताओं में जोश उत्साह और ऊर्जा का संचार हुआ है।इसके साथ ही मुख्यमंत्री निवास पर उदयपुर संभाग के पदाधिकारियों की बैठक भी आयोजित हुई, जिसमें जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ के नेतृत्व में महामंत्री पारस सिंघवी, देवीलाल सालवी, पंकज बोराणा, महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष पिंकी मांडवत, शहर जिला उपाध्यक्ष किरण तातेड, देवनारायण धाबाई, जगदीश शर्मा, तख्तसिंह शक्तावत, करणसिंह शक्तावत जिला मंत्री अशोक शर्मा सिद्धार्थ शर्मा हजारी जैन किसान मोर्चा अध्यक्ष हीरालाल डांगी एससी मोर्चा अध्यक्ष सत्यनारायण मोची ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष बाबूलाल और मंडल अध्यक्ष सहित उदयपुर शहर के पदाधिकारी भी शामिल हुए। बैठक में संगठनात्मक मुद्दों, आगामी कार्यक्रमों और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation साधना और धर्माचरण ही मोक्ष का वास्तविक माध्यम : आचार्य महाश्रमण डॉ अलका मूंदड़ा भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत