वागड़ गौरव आर्यिका चंद्रमती को दिया वागड़ आगमन का निमंत्रण 24 News Update खेरवाड़ा , वागड़ गौरव आर्यिका रत्न चंद्रमती माताजी ने कहा कि मनुष्य धर्म पथ पर चलकर ही जीवन का कल्याण कर सकता है । आर्यिकाश्री खेरवाड़ा ऋषभदेव जैन समाज के सदस्यों को धर्म सभा के माध्यम से संबोधित कर रही थी। समाजसेवी पारस जैन व दिगंबर जैन समाज के महामंत्री भूपेंद्र कुमार कोठारी के नेतृत्व में बड़ा गांव बागपत उत्तर प्रदेश गए इस दल ने ऋषभदेव में जन्मी आर्यिका रत्न चंद्रमती माताजी को श्रीफल भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा वागड क्षेत्र के प्रवास पर आगमन का निमंत्रण दिया। इस अवसर पर अपने संबोधन में आर्यिका श्री ने कहा कि मनुष्य को प्रतिदिन देव दर्शन करना, स्वाध्याय व ईश्वर की पूजा अर्चना करने का नियम लेना चाहिए। धर्म पथ ही मानव कल्याण का सर्वोत्तम मार्ग है। मनुष्य जीवन में अच्छे कार्य कर ही अपनी पहचान बना सकता है ,अन्यथा बुरे कार्य करने वाले को कोई याद नहीं करता है । धर्म सभा में शिक्षा विद सतीश चंद्र भाणावत, पीयूष मेहता, कुलदीप जैन, दिलीप भाणावत, प्रदीप कोठारी, दिनेश जैन मुंबई, हसमुख जैन, दिनेश कोठारी, विजय वानावत, मनोज कोठारी, संजय जैन, निलेश जैन, शैलेश पंचोली, अनिल भंवरा, महेंद्र कोठारी, नरेंद्र कुमार तेजियोत, महावीर नोगामा, रमेश बोहरा सहित समाज जन उपस्थित थे। संचालन भूपेंद्र कुमार जैन ने किया तथा आभार पारस जैन ने ज्ञापित किया। इस दौरान आर्यिका चंद्रमती ने समाज जनों को आश्वस्त किया कि वह आगामी दिसंबर माह में बड़ा गांव बागपत से विहार कर वागड़ के प्रसिद्ध तीर्थ नागफणी पारसनाथ, ऋषभदेव, खेरवाड़ा आदि क्षेत्रों के प्रवास पर आएंगी । Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation मदार-दरभंगा नई अमृत भारत एक्सप्रेस 3 अक्टूबर से शुरू, साप्ताहिक रेलसेवा से यात्रियों को होगी सुविधा दिलावर ने किया डोटासरा पर पलटवार, कहा-वे मेरे अच्छे मगर बेईमान दोस्त, पैसे लेकर करते थे ट्रांसफर