24 News Update उदयपुर। मेवलिया प्रजापति समाज पांच चौखला के संयुक्त तत्वावधान में श्री श्रीयादे जन्मोत्सव समारोह मंगलवार, 20 जनवरी 2026 को श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर श्रीयादे मंदिर परिसर, दरौली के सौंदर्यीकरण को लेकर महत्वपूर्ण घोषणाएं और मांगें सामने आईं।
मुख्य अतिथि भाजपा उदयपुर देहात जिलाध्यक्ष पुष्कर लाल तेली ने बताया कि उन्होंने पूर्व में की गई घोषणा के अनुसार श्रीयादे मंदिर परिसर में डोम और 1 लाख 20 हजार रुपये की एलईडी लाइट शीघ्र स्थापित करवाई जाएगी। उन्होंने समाजजनों को आश्वस्त किया कि इस कार्य को जल्द पूरा कराया जाएगा, ताकि मंदिर की भव्यता और अधिक निखर सके।
वागड़–मेवाड़ प्रजापति समाज संस्थान, उदयपुर के जिला अध्यक्ष गणेशलाल प्रजापत (घासा) ने समाज की कुलदेवी भक्त शिरोमणि मां श्रीयादे का पैनोरमा नेशनल रोड डबोक से भटेवर तक स्थापित किए जाने की मांग को दोहराया। उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री तथा ओंकार सिंह लखावत, अध्यक्ष राजस्थान विरासत संस्थान एवं संवर्धन प्राधिकरण को पत्र भेजकर इस मांग को शीघ्र स्वीकृति देने का आग्रह किया।
साथ ही समाज की ओर से माघ शुक्ल पक्ष की द्वितीया, मां श्रीयादे जयंती के दिन, सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की भी पुरज़ोर मांग रखी गई। समाजजनों का कहना है कि इससे मां श्रीयादे की धार्मिक और सांस्कृतिक महत्ता को उचित सम्मान मिलेगा।
कार्यक्रम के दौरान समाज के वरिष्ठजनों और श्रद्धालुओं ने मां श्रीयादे के आदर्शों पर चलने और सामाजिक एकता को मजबूत करने का संकल्प भी लिया।
श्रीयादे धाम में जल्द लगेंगी डोम व एलईडी लाइट, पैनोरमा स्थापना और श्रीयादे जयंती पर सार्वजनिक अवकाश की उठी पुरज़ोर मांग

Advertisements
