Site icon 24 News Update

श्रीयादे पाटोत्सव में जुटा प्रजापति समाज, सोलर प्लांट व 5 लाख के डोम की घोषणा

Advertisements

24 News Update उदयपुर। उदयपुर के दरौली स्थित श्रीयादे मंदिर परिसर में मेवाड़ प्रजापति समाज (मेवाड़ चौखला) का पाटोत्सव व मेला 24 मार्च को सम्पन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। मुख्य अतिथि डॉ. महेन्द्र कुमावत ने कहा कि समाज का विकास राजनीति में सक्रिय भागीदारी से ही संभव है। उन्होंने महिलाओं से बच्चों को मोबाइल से दूर रखने और परंपराओं से जोड़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गणेशलाल प्रजापत ने की, जबकि डीसी प्रजापत ने मंदिर निर्माण वर्ष 2002 से चल रही परंपराओं की जानकारी दी।
इस दौरान पुष्कर तेली ने 5 लाख रुपए की लागत से टीन शेड/डोम निर्माण की घोषणा की, वहीं लोगरलाल प्रजापत ने मंदिर परिसर में सोलर ऊर्जा लगाने की घोषणा की। दोनों का समाज द्वारा सम्मान किया गया।
पाटोत्सव में विभिन्न धार्मिक बोलियां भी लगीं, जिनमें मुख्य ध्वजा के लिए धनराज प्रजापत (भल्लो का गुड़ा) ने ₹21,000, श्रेयेश्वर महादेव के लिए लोगरलाल प्रजापत नवाणिया ने ₹6,000, गणपति के लिए दलीचंद प्रजापत साकरोदा ने ₹5,000, बालाजी के लिए प्रकाश प्रजापत भटेवर ने ₹5,100, महाआरती के लिए धनराज प्रजापत सराय ने ₹2,100 तथा हवन के लिए प्रेमलाल प्रजापत (माल की टूस) ने ₹1,100 की बोली लगाई।
कार्यक्रम में डूंगरलाल प्रजापत, मोडीलाल सेंबारा, चंद्रगुप्त सिंह चौहान, प्रेम लोहार, भरत भानु सिंह, लक्ष्मीलाल ओडन, सुखलाल डांगी, रोडीलाल डांगी, मांगीलाल इंटाली और उदयलाल खेड़ी सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। स्नेहभोज की व्यवस्था सोहनलाल प्रजापत और तुलसीराम प्रजापत द्वारा की गई, जबकि मंच संचालन गणपत प्रजापत एवं भगवान लाल ने किया। इसके अलावा देवीलाल, गंगाराम, भंवरलाल बिछड़ी, अंबालाल नवानिया, शंकरलाल, नाथूलाल, केशवलाल जालोरा, हरिराम, हीरालाल, छगन सीसारमा, किशनलाल देलवाड़ा, जगन्नाथ, परसराम मोलेला, आसाराम घोड़च, मोहनलाल, नारायणलाल, दिनेश, गमेरेलाल दरौली, गोवर्धन, रामलाल, पन्नालाल, भेरूलाल बागथल, चुन्नीलाल, मदनलाल साकरोदा सहित करीब 1500 समाजजन उपस्थित रहे।

Exit mobile version