24 News Update उदयपुर। जिला प्रशासन एवं महिला अधिकारिता विभाग के संयुक्त तत्वावधान में गांधी ग्राउंड में सात दिवसीय संभाग स्तरीय अमृता हाट का शुभारंभ बुधवार से किया जा रहा है। आयोजन से जुड़ी सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। यह भव्य मेला 24 फरवरी तक चलेगा। उद्घाटन बुधवार अपराह्न 3.30 बजे जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, महिला स्वयं सहायता समूहों की सदस्याओं तथा आमजन की उपस्थिति में होगा।महिला अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक ने बताया कि अमृता हाट में उदयपुर शहर के साथ-साथ जिले के ग्रामीण क्षेत्रों एवं आसपास के अन्य जिलों से महिला स्वयं सहायता समूह भाग ले रहे हैं। बाहर से आने वाले समूह अपने विशिष्ट हस्तशिल्प, पारंपरिक उत्पाद, हथकरघा वस्तुएं, हस्तनिर्मित आभूषण, सजावटी सामग्री, जैविक उत्पाद, मसाले, पापड़, बड़ी, अचार तथा विविध खाद्य पदार्थों के स्टॉल लगाएंगे।आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उनके उत्पादों को सशक्त बाजार उपलब्ध कराना है। मेले के माध्यम से महिलाओं को सीधे उपभोक्ताओं से जुड़ने का अवसर मिलेगा, जिससे उनकी आय में वृद्धि होगी।मेले में प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रम, लोकनृत्य एवं मनोरंजक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। बच्चों के लिए विशेष आकर्षण तथा खानपान के स्टॉल भी रहेंगे। प्रशासन द्वारा सुरक्षा, पार्किंग, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था एवं स्वच्छता की व्यापक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। सात दिनों तक चलने वाला यह मेला शहरवासियों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगा। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation ‘ऋतु वसंत’ में शास्त्रीय सुरों और कथक की रंगत, 20 से 22 फरवरी तक शिल्पग्राम में सजेगा सांस्कृतिक उत्सव भूपालपुरा थाना क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधि का मामला, युवक डिटेन