24 News update उदयपुर, 6 सितंबर। राज्य सरकार के निर्देशानुसार उदयपुर जिला प्रभारी सचिव एवं प्रमुख शासन सचिव (माइन्स एवं पेट्रोलियम विभाग) टी. रविकांत ने शनिवार को जिले के विभिन्न चिकित्सा संस्थानों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि मौसमी बीमारियों के बढ़ते प्रकोप के बीच आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है।
निरीक्षण के दौरान प्रभारी सचिव ने सीएचसी नाई की चिकित्सा सेवाओं, साफ-सफाई व्यवस्था और कर्मियों की तत्परता की सराहना की। उन्होंने लेबर रूम की स्वच्छता की विशेष प्रशंसा की और पीसीटीएस पोर्टल पर रिपोर्टिंग की समयबद्धता को लेकर टीम की तारीफ की।
इस मौके पर गिर्वा एसडीएम साय कृष्ण और सीएमएचओ डॉ. शंकर एच. बामनिया मौजूद रहे। सीएमएचओ के साथ चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ. मिठ्ठा लाल मीणा ने सचिव को सीएचसी का अवलोकन कराया।
प्रभारी सचिव ने इसके बाद सब-सेंटर छोटी ऊंदरी का निरीक्षण कर एएनएम और सीएचओ से टीकाकरण और ऑनलाइन रिपोर्टिंग संबंधी जानकारी ली। उन्होंने पीएचसी अलसीगढ़ का भी दौरा किया और वहां की व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने मौसमी बीमारियों से निपटने के लिए चल रही गतिविधियों का जायजा लिया और स्वास्थ्य सेवाओं को लगातार बेहतर बनाने के निर्देश दिए।

