24 न्यूज़ अपडेट डूंगरपुर, 14 दिसम्बर। उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग राजस्थान जयपुर की शासन सचिव एवं जिला प्रभारी सचिव आईएएस डॉ. आरूषि अजेय मलिक ने शनिवार को हरिदेव जोशी सामान्य चिकित्सालय, डूंगरपुर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जिला कलक्टर श्री अंकित कुमार सिंह, अतिरिक्त जिला कलक्टर दिनेश धाकड़, मुख्य कार्यकारी अधिकारी हनुमान सिंह राठौड़, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अलंकार गुप्ता, चिकित्सालय अधीक्षक डॉ. महेन्द्र डामोर सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारीगण मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान जिला प्रभारी सचिव डॉ. आरूषि अजेय मलिक ने चिकित्सालय में बाल एवं शिशु रोग विभाग में अस्पताल अधीक्षक डॉ. डामोर से वार्ड वार डॉक्टर, नर्सिंग स्टॉफ, सफाई कर्मी सहित अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। उन्होंने शिशु गहन चिकित्सक इकाई में निरीक्षण के दौरान भर्ती शिशु के परिजनों से संवाद करते हुए दवाईयां और की जाने वाली जांचों की जानकारी । परिजनों ने सभी सुविधाएं अस्पताल में उपलब्ध होने की जानकारी दी। इस पर जिला प्रभारी सचिव डॉ. मलिक ने संतोष व्यक्त किया। जिला प्रभारी सचिव ने अस्पताल परिसर में अस्थि रोग विभाग, सामान्य ओपीडी सहित अन्य कक्षों का निरीक्षण कर अस्पताल अधीक्षक डॉ. डामोर से भर्ती सभी मरीजों का समय पर समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने महिला नर्सिंग कर्मियों से भी संवाद किया।
जिला प्रभारी सचिव ने किया एसबीपी कॉलेज का औचक निरीक्षण
जिला प्रभारी सचिव डॉ. आरूषि अजेय मलिक ने भोगीलाल पण्ड्या राजकीय महाविद्यालय डूंगरपुर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कॉलेज प्राचार्य डॉ. गणेशलाल निनोमा से कॉलेज में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की जानकारी ली तथा कॉलेज में नियुक्त व्याख्याताओं की जानकारी ली। उन्होंने कॉलेज में कक्षा-कक्षों का अवलोकन कर जर्जर हुए भवनों को सुधार कर उपयोग में लेने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कॉलेज में पुस्तकालय कक्ष एवं प्रयोगशाला कक्ष को देखा तथा पुस्तकालय कक्ष की व्यवस्थाएं बेहतर करवा कर दो दिवस में इसके फोटोग्राफ्स भिजवाने के निर्देश प्रदान किए।
पीएम महात्मा गांधी टाउन का किया निरीक्षण
जिला प्रभारी सचिव डॉ. आरूषि अजेय मलिक ने पीएम महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय टाउन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला प्रभारी सचिव ने जिला शिक्षा अधिकारी रणछोड लाल डामोर से पीएम विद्यालय के बारें में जानकारी ली और पन्नाधाय योजना के तहत बच्चों को दिए जा रहें दूध को पीकर गुणवत्ता की जांच की तथा संतोष व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों से संवाद भी किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अच्छी व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया तथा जहां कमी है वहां सुधारने के निर्देश प्रदान किए।
डॉ. आरूषि मलिक बोलीं-व्यवस्थाएं सुधारो, दो दिन में फोटो भेजो, औचक निरीक्षण में बच्चों को दिया जा रहा दूध चखा

Advertisements
