24 News Update उदयपुर. उदयपुर शहर के हाई-प्रोफाइल BB क्लब और उससे जुड़े द कोर्टयार्ड होटल को लेकर एक बड़ा विवाद सामने आया है। फील्ड क्लब के पूर्व उपाध्यक्ष मनवीर सिंह कृष्णावत पर होटल स्टाफ ने गंभीर आरोप लगाते हुए मंगलवार को पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा है। कर्मचारियों का आरोप है कि मनवीर सिंह और उनके साथियों ने न सिर्फ होटल में घुसकर मारपीट की, बल्कि उन्हें जबरन होटल से बाहर निकाल दिया। हरिदास जी की मगरी स्थित “द कोर्टयार्ड होटल” के कर्मचारियों ने बताया कि उन्होंने यह होटल 11 साल की लीज पर लिया हुआ है, जिसके लिए उन्होंने 50 लाख रुपए एडवांस दिए और इस संबंध में पूरा लीगल एग्रीमेंट भी किया गया। होटल के ऊपर स्थित BB क्लब, जो कि उदयपुर का एक प्रतिष्ठित और नामचीन नाइट क्लब माना जाता है, रोजाना बड़ी पार्टियों का आयोजन करता है। कर्मचारियों का कहना है कि मनवीर सिंह इस क्लब और होटल में अक्सर बिना अनुमति रुकते और पार्टी करते थे, लेकिन कभी कोई बिल अदा नहीं करते थे। कर्मचारियों के मुताबिक, आज सुबह होटल में ठहरे गेस्ट के साथ भी मारपीट की गई। जब स्टाफ ने इसका विरोध किया, तो मनवीर सिंह ने धमकी दी और होटल को जबरन खाली कराया। उन्होंने खुलेआम कहा कि “होटल मेरा है और अब मैं ही इसे चलाऊंगा।” होटल स्टाफ ने पुलिस से आग्रह किया है कि उन्हें न्याय दिलाया जाए, और इस तरह की दबंगई व अवैध कब्जे की कोशिश पर तुरंत रोक लगे। उन्होंने मनवीर सिंह और उनके साथियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। BB क्लब उदयपुर का एक हाई-प्रोफाइल क्लब है जो शहर के वीआईपी और सेलिब्रिटी सर्कल में खासा लोकप्रिय है। हर रात यहां बड़ी-बड़ी पार्टीज होती हैं, जहां शहर के अमीर और प्रभावशाली लोग जुटते हैं। यही क्लब अब विवाद की जड़ बन चुका है। यह मामला सिर्फ व्यक्तिगत कब्जे या बकाया बिल का नहीं है, बल्कि उदयपुर के एक प्रतिष्ठित क्लब और होटल की कानूनी वैधता और संचालन अधिकार से जुड़ा है। ऐसे में पुलिस की कार्रवाई इस मामले में आने वाले दिनों में बड़ा असर डाल सकती है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation 16 से 21 जून तक चलेगा ‘योग सप्ताह’, 21 को 11 प्रमुख स्थलों पर होगा भव्य आयोजन अंतर्राज्यीय नकबजन गिरोह का किया पर्दाफाश: हिस्ट्रीशीटर गंगाराम और हार्डकोर अपराधी मंशाराम सहित पांच गिरफ्तार, 10 से अधिक वारदातों का खुलासा