उदयपुर, 22 सितंबर। उदयपुर नगर निगम में मेयर पद के बाद अब डिप्टी मेयर की कुर्सी पर भी भाजपा का कब्जा हो गया है। भाजपा के दिनेश भट्ट डिप्टी मेयर निर्वाचित हुए हैं। मंगलवार को नगर निगम टाउनहॉल में हुए मतदान में भट्ट को 56 वोट, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी लक्ष्मीनारायण मेघवाल को 24 वोट मिले। इस तरह भट्ट ने 32 वोट के अंतर से जीत दर्ज की।कुल 80 पार्षदों वाले नगर निगम में दोपहर ढाई बजे मतदान शुरू हुआ। सबसे पहले भाजपा पार्षदों ने मतदान किया, इसके बाद कांग्रेस पार्षदों ने वोट डाले। मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्वाचन अधिकारी ने परिणाम घोषित किया। परिणाम सामने आते ही टाउनहॉल परिसर में भाजपा समर्थकों ने नारेबाजी करते हुए जीत का जश्न मनाया। सुबह तक सस्पेंस, फिर भट्ट के नाम पर मुहर भाजपा में डिप्टी मेयर के उम्मीदवार को लेकर मंगलवार सुबह तक सस्पेंस बना हुआ था। करीब 9:40 बजे दिनेश भट्ट के नाम की औपचारिक घोषणा की गई। इससे पहले पार्टी के भीतर भट्ट, कविता जोशी और पंकज बोराणा के नामों को लेकर चर्चा चल रही थी। भाजपा के शहर जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ के मुताबिक, सोमवार शाम डिप्टी मेयर प्रत्याशी के लिए तीन नामों का पैनल प्रदेश नेतृत्व को भेजा गया था। शीर्ष संगठन ने दिनेश भट्ट के नाम पर अंतिम मुहर लगाई। भट्ट पहले भाजपा उदयपुर शहर जिला अध्यक्ष रह चुके हैं और मेयर पद की दौड़ में भी उनका नाम प्रमुखता से सामने आया था। कविता जोशी और पंकज बोराणा भी चर्चा मेंभाजपा के भीतर डिप्टी मेयर पद के लिए कविता जोशी का नाम भी प्रमुखता से चर्चा में था। संगठनात्मक अनुभव के कारण पार्टी के एक धड़े की ओर से उनके नाम की पैरवी की जा रही थी। वहीं पंकज बोराणा का नाम भी अंतिम समय तक चर्चा में रहा। आखिरकार पार्टी नेतृत्व ने दिनेश भट्ट को प्रत्याशी बनाया। मतदान के आंकड़ों से साफ हुआ कि भाजपा के पार्षदों ने पार्टी उम्मीदवार के पक्ष में एकजुट होकर मतदान किया। कांग्रेस ने लक्ष्मीनारायण मेघवाल को मैदान में उताराकांग्रेस की ओर से लक्ष्मीनारायण मेघवाल ने डिप्टी मेयर पद के लिए नामांकन दाखिल किया। नामांकन के बाद मेघवाल ने कहा था कि जनता के मुद्दों और शहर के हित की लड़ाई में कांग्रेस पीछे नहीं हटेगी। उन्होंने भाजपा के खिलाफ मजबूती से संघर्ष जारी रखने की बात कही थी। हालांकि मतदान में उन्हें 24 वोट ही मिले और भाजपा के दिनेश भट्ट ने 56 वोट हासिल कर 32 वोट के अंतर से जीत दर्ज की। मेयर के बाद डिप्टी मेयर भी भाजपा काउदयपुर नगर निगम में भाजपा ने इससे पहले मेयर पद पर भी बड़ी जीत दर्ज की थी। मेयर चुनाव में पारस सिंघवी को 55 वोट, जबकि कांग्रेस की पूनम कंवर राठौड़ को 25 वोट मिले थे। अब डिप्टी मेयर पद पर दिनेश भट्ट की जीत के साथ निगम के सातवें बोर्ड में भाजपा का नेतृत्व और स्पष्ट हो गया है। जैन-सिंघवी साथ बैठे, दिखी एकजुटताडिप्टी मेयर चुनाव के बीच भाजपा की अंदरूनी राजनीति पर भी नजर रही। मतदान से पहले भाजपा शहर विधायक ताराचंद जैन के कार्यालय पर मेयर पारस सिंहवी, सांसद मन्नालाल रावत, ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, शहर जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ और डिप्टी मेयर प्रत्याशी दिनेश भट्ट समेत कई नेता मौजूद रहे। जैन और सिंहवी के बीच राजनीतिक मतभेदों की चर्चाओं के बीच दोनों नेताओं का एक साथ बैठना पार्टी की ओर से एकजुटता का संदेश देने वाला घटनाक्रम रहा। जीत के बाद टाउनहॉल में गूंजे नारेपरिणाम घोषित होते ही टाउनहॉल परिसर भाजपा समर्थकों से गूंज उठा। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक पहले से ही निगम परिसर में मौजूद थे। दिनेश भट्ट की जीत के बाद समर्थकों ने नारेबाजी की और उन्हें बधाई दी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation राजस्थान विद्यापीठ में एआईसीटीई-अटल प्रायोजित 6-दिवसीय राष्ट्रीय एफडीपी का भव्य शुभारंभ दंपती से पर्स छीनने वाला तीसरा आरोपी प्रोडक्शन वारंट से गिरफ्तार