भीलवाड़ा। कवाई थाना क्षेत्र में कवाई-अटरू हाईवे पर मंगलवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। पेट्रोल पंप के पास डॉक्टर परिवार की कार सामने से आ रहे बलकर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार डॉक्टर दंपती समेत चारों लोग फंस गए। पुलिस और स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद सभी को कार से बाहर निकाला और अटरू अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने चारों को मृत घोषित कर दिया। हादसे में भीलवाड़ा जिले के मांडल उपजिला अस्पताल के अस्पताल प्रभारी (पीएमओ) डॉ. सुरेश गजराज, उनकी पत्नी डॉ. शालिनी मौर्य और उनके दो बच्चों की मौत हुई है। मृत बच्चों की पहचान स्वपनिल और निलिशा के रूप में हुई है। साले के बच्चे की बर्थडे पार्टी में शामिल होकर लौट रहे थे जानकारी के अनुसार मूलरूप से सूरजगढ़, झुंझुनूं निवासी डॉ. सुरेश गजराज वर्तमान में जयपुर में रह रहे थे। वह अपनी पत्नी डॉ. शालिनी मौर्य और दोनों बच्चों के साथ 19 सितंबर को बारां आए थे। परिवार यहां अपने साले के बच्चे की जन्मदिन पार्टी में शामिल हुआ था। मंगलवार सुबह डॉ. सुरेश अपनी पत्नी और दोनों बच्चों के साथ कार से जयपुर लौट रहे थे। इसी दौरान कवाई-अटरू हाईवे पर पेट्रोल पंप के पास उनकी कार की बलकर से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद कार बुरी तरह पिचक गई। कार में फंस गए थे दंपती हादसा इतना भीषण था कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। डॉ. सुरेश और डॉ. शालिनी समेत परिवार के सदस्य कार में फंस गए। हादसे की सूचना मिलने पर कवाई थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने कार में फंसे चारों लोगों को बाहर निकाला और उपचार के लिए अटरू अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद चारों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हादसे की सूचना मृतकों के परिजनों को दी और शवों को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाकर आगे की कार्रवाई शुरू की। चार साल से मांडल अस्पताल में दे रहे थे सेवाएं डॉ. सुरेश गजराज और डॉ. शालिनी मौर्य पिछले करीब चार वर्षों से भीलवाड़ा जिले के मांडल उपजिला अस्पताल में सेवाएं दे रहे थे। डॉ. सुरेश अस्पताल प्रभारी के पद पर कार्यरत थे। दोनों चिकित्सकों की एक साथ मौत की खबर से मांडल उपजिला अस्पताल सहित पूरे चिकित्सा विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation राजसमंद में भाजपा का बोर्ड, अनीता पालीवाल बनीं सभापति; 30 वोट से जीतीं अवैध खनन रोकने गए रेंजर को डंपर ने कुचला, 50 मीटर तक घसीटा, इलाज के दौरान मौत