Site icon 24 News Update

धोरीमन्ना पुलिस को बड़ी सफलता: 3 साल से फरार ₹10,000 का इनामी तस्कर गिरफ्तार

Advertisements

24 News Update जयपुर। बाड़मेर पुलिस ने अपने विशेष अभियान एरिया डोमिनेशन के तहत एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। धोरीमन्ना पुलिस थाना ने एनडीपीएस एक्ट के तहत 3 साल से फरार और ₹10,000 के इनामी बदमाश ललित कुमार बिश्नोई को गिरफ्तार कर लिया गया है। ललित बिश्नोई वृत स्तर के टॉप-10 चिन्हित अपराधियों में शामिल था। यह गिरफ्तारी वांछित अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत 139वीं सफलता है।
जिला पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र सिंह मीना ने बताया कि पुलिस मुख्यालय और महानिरीक्षक पुलिस, जोधपुर रेंज के निर्देशों पर चलाए गए विशेष अभियान एरिया डोमिनेशन के तहत यह कार्रवाई की गई। धोरीमन्ना पुलिस टीम ने एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में लंबे समय से फरार ₹10,000 के इनामी और वृत स्तर के टॉप-10 में चिन्हित अपराधी ललित कुमार पुत्र हेमाराम बिश्नोई निवासी सेवाड़ा थाना करडा जिला जालोर को दस्तयाब कर गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
धोरीमन्ना पुलिस थाना के प्रकरण 7 ग्राम एमडी की तस्करी का मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में मादक पदार्थ सप्लायर ललित कुमार पुत्र हेमाराम बिश्नोई लंबे समय से फरार था। चूंकि मुलजिम दूसरे जिले का था, पुलिस अधीक्षक द्वारा उसकी गिरफ्तारी पर ₹10,000 का इनाम घोषित कर उसे वृत के टॉप-10 अपराधियों में चयनित किया गया और थानाधिकारी धोरीमन्ना को उसकी गिरफ्तारी के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए।
थानाधिकारी धोरीमन्ना बगडूराम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुलजिम ललित कुमार की दस्तयाबी के लिए लगातार प्रयास किए। उसके रहने छिपने और आने-जाने के संबंध में विशेष जानकारी जुटाई जा रही थी।
पुलिस टीम को मुलजिम के कस्बा भीनमाल में होने की सूचना मिली। इस पर एएसआई रावताराम मय टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुलजिम ललित बिश्नोई को कस्बा भीनमाल से सफलतापूर्वक दस्तयाब कर लिया।
इसके खिलाफ 2 प्रकरण एनडीपीएस एक्ट के तहत धोरीमन्ना पुलिस थाना में और चोरी का एक प्रकरण पुलिस थाना करडा, जिला जालोर में दर्ज है।

Exit mobile version