उदयपुर। स्थानीय विनय क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित धनवी कप अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे सीजन के फाइनल मुकाबले में चौधरी ग्रुप ने डॉ. अनुष्का अकैडमी को तीन विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की और खिताब अपने नाम किया। यह जानकारी क्लब की प्रवक्ता ममता राठौड़ ने दी। उन्होंने बताया कि अंडर-16 खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने और प्रतिस्पर्धा के लिए मंच प्रदान करने के उद्देश्य से धनवी कप 2026 का आयोजन किया गया था। इस आयोजन में धनवी बिल्डर और बी एन क्रिकेट अकादमी का सहयोग भी रहा। फाइनल मैच का रोमांचक मुकाबला आज प्रातः बी एन क्रिकेट अकादमी मैदान पर खेले गए फाइनल मैच में टॉस के समय उदयपुर जिला क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष यशवन्त पालीवाल, और क्लब प्रवक्ता भावना राठौड़ ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें खेल भावना के अनुरूप मैच खेलने के लिए शुभकामनाएं दी। फाइनल में डॉ. अनुष्का अकैडमी के कप्तान आदित्य राज सिंह चुंडावत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित ओवरों में 104 रन बनाए। इसमें ध्रुव गोयल ने 28 और हितार्थ भावसार ने 21 रन का योगदान दिया। चौधरी ग्रुप की ओर से राजवीर और खुश नहर हितेश सोलंकी ने क्रमशः 3 और 2 विकेट लिए। जवाब में उतरी चौधरी ग्रुप की टीम ने 105 रनों के लक्ष्य को 7 विकेट खोकर हासिल किया। सलामी बल्लेबाज मोहित मेनारिया (पार्थ) ने नाबाद 50 रन की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई। अनुष्का अकादमी के निखिल प्रजापत ने 3, मिहिर ने 2 और आदित्य राज एवं रुचिका मेघवाल ने 1-1 विकेट लिया। समापन समारोह और पुरस्कार वितरण समापन समारोह की अध्यक्षता प्रतियोगिता के मुख्य प्रायोजक कुलदीप सिंह शक्तावत ने की। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट अंपायर बलवंत शर्मा और विशिष्ट अतिथि एमडीएस स्कूल के प्रबंधक शैलेंद्र सोमानी, राजस्थान सॉफ्टबॉल संघ के पूर्व सचिव करण सिंह चुंडावत, अनुष्का अकैडमी के राजीव सुराणा, चेतन भावसार, युवा नेता यशपाल सिंह शक्तावत, पन्नालाल चौधरी, गजेंद्र सिंह बतौली और एक्स आर्मी मैन अर्जुन सिंह शक्तावत मौजूद रहे। विजेता चौधरी ग्रुप और उपविजेता डॉ. अनुष्का अकैडमी दोनों टीमों को ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। सभी खिलाड़ियों को व्यक्तिगत पुरस्कार प्रदान किए गए। इसके अतिरिक्त, अनुष्का अकैडमी की ओर से सभी खिलाड़ियों को एक-एक बैग और गिफ्ट वाउचर भी वितरित किया गया। विशेष पुरस्कार: मैन ऑफ द सीरीज: निखिल प्रजापत – क्रिकेट किट बैग श्रेष्ठ बल्लेबाज: मोहित मेनारिया (पार्थ) – बैट बेस्ट बॉलर: खुश नहर – स्पाइक्स (बोलिंग शूज) श्रेष्ठ फील्डर: सिद्ध पानेरी – ग्लव्स विकेटकीपर: अक्षिता शारदा – ग्लव्स अन्य पुरस्कार: प्रतिभावान गेंदबाज राजवीर सिंह शक्तावत – स्पाइक्स (चेतन भावसार द्वारा) महिला खिलाड़ी चंचल हाड़ा – बैटिंग पैड (ए के स्पोर्ट्स) सपना शेखावत – ग्लव्स (डुंगरपुरिया स्पोर्ट्स) तीन इमर्जिंग प्लेयर: मन्नत, व्योम छाबड़ा, हर्षवर्धन चुंडावत इसके अलावा, भिंडर में आयोजित राज्य स्तरीय महिला क्रिकेट टूर्नामेंट में विजेता रही बी एन क्रिकेट अकादमी की महिला टीम को नकद पुरस्कार और सम्मान प्रदान किया गया। संचालन और स्वागत अतिथियों का स्वागत आयुष राय, धनराज यादव, अजय महेश्वरी, शिवराज सिंह, हर्षित हेमंत, योगी, आदित्य प्रजापत ने किया। कार्यक्रम का संचालन क्लब की प्रवक्ता ममता राठौड़ ने किया और अंत में धन्यवाद की रस्म अदा की गई। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation राजस्थान विद्यापीठ ने अनियमितताओं के आरोप में डॉ. दिलीप सिंह चौहान को किया सस्पेंड GBH की ऐतिहासिक पहल: अब उदयपुर में ही होंगे लीवर ट्रांसप्लांट और रोबोटिक सर्जरी