Site icon 24 News Update

स्कूल के पास धूम्रपान करते युवक पर कार्रवाई, धानमंडी पुलिस ने काटा चालान

Advertisements

24 News Update उदयपुर। धानमण्डी। महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के पास सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करने के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार 22 मार्च को शाम करीब 7:17 बजे स्कूल परिसर के पास धूम्रपान करते पाए जाने पर पुलिस ने रामसिंह (उम्र 36 वर्ष), निवासी ग्राम भूताला के विरुद्ध राजस्थान धूम्रपान निषेध अधिनियम 2000 की धारा 9/11 के तहत कार्रवाई की। कार्रवाई थाना धानमंडी के सहायक उप निरीक्षक कैलाशचन्द्र द्वारा की गई, जिसमें पुलिसकर्मी भीमराज भी मौजूद रहे।

Exit mobile version