Site icon 24 News Update

44 ग्राम चरस के साथ युवक गिरफ्तार, मंदिर के पास पुलिस की कार्रवाई

Advertisements

24 News Update उदयपुर। सूरजपोल थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 24 मार्च की शाम करीब 7:43 बजे फतेह स्कूल के सामने बालाजी मंदिर के पास संदिग्ध गतिविधि के आधार पर कार्रवाई की गई।
पुलिस निरीक्षक महेश जोशी की सूचना पर युवक सोनू गर्ग पुत्र किशनलाल गर्ग (28), निवासी गांव हितां थाना भींडर, हाल निवासी झरनों की सराय, देबारी थाना प्रतापनगर को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसकी पैंट की दाहिनी जेब से पांच छोटी पारदर्शी थैलियों में काले रंग का पदार्थ मिला। पूछताछ में आरोपी चरस रखने और परिवहन करने के संबंध में कोई वैध लाइसेंस या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया। बरामद पदार्थ का वजन करने पर वह 44 ग्राम चरस पाया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। प्रकरण की जांच उप निरीक्षक दिनेश पाटीदार द्वारा की जा रही है।

Exit mobile version