24 News Upate भींडर। विकसित भारत जीराम अधिनियम जन जागरण अभियान के तहत सोमवार को भाजपा केरेश्वर मंडल के अभियान के और भाजपा वल्लभनगर मीडिया संयोजक पूरण अहीर जेतपुरा ने भींडर सालेडा पीथलपुरा आकोला मोतीदा पंचायतों में वी जीरामजी और बजट 2026 को लेकर बैठक आयोजित की गई। अहीर ने कहा कि विकसित भारत जीरामजी योजना गांवों के और गरीबों के विकास का आधार बनेगी यह योजना किसानों को राहत देने वाली मजदूरों को रोजगार की गारंटी देने वाली ब्रह्मास्त्र साबित होगी। इस योजना के तहत अब 100 दिन के बजाय 125 दिनों का रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा तथा श्रमिकों को कार्य पूर्ण होने के एक सप्ताह के भीतर मजदूरी भुगतान करने का प्रावधान किया गया है इससे ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार को नई ऊर्जा मिलेगी श्रमिकों को आर्थिक मजबूती प्राप्त होगी। विभिन्न ग्राम पंचायत के नरेगा श्रमिकों मेटों और किसानों ने योजना की जानकारी सुनकर खुशी व्यक्त की और वर्तमान सरकार का आभार प्रकट किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता आमजन उपस्थित रहे
विकसित भारत जीरामजी योजना गांवों के और गरीबों के विकास का आधार बनेगी: पूरण अहीर

Advertisements
