Site icon 24 News Update

आतंकी हमले के विरोध में प्रदर्शन, झाड़ोल और कोटड़ा में बाजार बंद

Advertisements

24 News Update उदयपुर। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में उदयपुर जिले में भारी आक्रोश देखा गया। झाड़ोल और कोटड़ा कस्बों में व्यापारियों और ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किए। झाड़ोल में सुबह 11 बजे तक बाजार बंद रखा गया, जबकि कोटड़ा में कस्बा बंद कर रैली निकाली गई। झाड़ोल में व्यापारी और ग्रामीण सुबह 9.30 बजे पुराना बस स्टैंड पर एकत्रित हुए और जुलूस निकालते हुए कोर्ट चौराहा पहुंचे। वहां सभी ने मृतकों के लिए दो मिनट का मौन रखा और आतंकवादियों के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद एसडीएम प्रतिनिधि को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। कोटड़ा में भी आतंकवादियों के विरोध में रैली निकाली गई। हिंदू समाज अध्यक्ष पूरणलाल प्रजापत ने बताया कि हमले के विरोध में कस्बा बंद कर माताजी मंदिर से रैली निकाली गई, जो मुख्य बाजार होते हुए उपखंड कार्यालय पहुंची। इस दौरान उपस्थित लोगों ने मृतकों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की और आतंकवाद के खिलाफ कड़ा संदेश दिया।

Exit mobile version