24 News Update उदयपुर। केंद्र सरकार द्वारा बजट में गुटखा, सिगरेट और तंबाकू उत्पादों पर कर वृद्धि के बाद उदयपुर में इनकी कालाबाजारी और अवैध बिक्री में तेज़ी आने का आरोप लगाया गया है। इस मुद्दे को लेकर अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत संगठन ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर सख्त कार्रवाई की मांग की है।ज्ञापन प्रांत संगठन मंत्री राकेश पालीवाल एवं जिला अध्यक्ष शिव कुमार शर्मा के नेतृत्व में सौंपा गया। संगठन ने बताया कि कर वृद्धि और आपूर्ति में कमी का लाभ उठाकर कई व्यापारी गुटखा, सिगरेट एवं तंबाकू उत्पादों को अंकित मूल्य से कई गुना अधिक कीमत पर बेच रहे हैं, जिससे उपभोक्ताओं का शोषण हो रहा है।संगठन ने मांग की कि ऐसे व्यापारियों को चिह्नित कर उनकी दुकानों पर छापे डाले जाएं तथा अंकित मूल्य से अधिक वसूली करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।ज्ञापन सौंपने के दौरान हरीशंकर तिवारी, करण सिंह कटारिया, फतेहलाल पारिक और संगीता जैन भी उपस्थित रहे। संगठन के जिला मंत्री नारायण पंचोली ने बताया कि इस पूरे मामले की जानकारी मुख्यमंत्री कार्यालय को भी प्रेषित की गई है, ताकि राज्य स्तर पर निगरानी रखते हुए प्रभावी कार्रवाई की जा सके। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation उदयपुर में डीओआईटी सर्वर डाउन: अस्पताल और नगर निगम की सेवाएँ ठप, आधार व ई-सिग्नेचर, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र में आई परेशानी जल जीवन मिशन घोटाला: उदयपुर में अलसुबह दबिश, ACB की कार्रवाई में बड़े अधिकारी गिरफ्तार