24 News Update उदयपुर। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत संगठन ने पारंपरिक रजिस्टर्ड पोस्ट (रजिस्ट्री) सेवा को पुनः शुरू करने की माँग को लेकर भारत के प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन अक्षय गाड़ेकर, प्रवर अधीक्षक चेतक पोस्ट कार्यालय के माध्यम से भेजा गया।संगठन ने ज्ञापन में बताया कि भारतीय डाक विभाग द्वारा 1 सितंबर 2025 से पारंपरिक रजिस्टर्ड पोस्ट सेवा बंद कर दी गई है और अब पत्र या डाक केवल स्पीड पोस्ट के माध्यम से ही भेजी जा रही है।ग्राहक पंचायत के जिला मंत्री नारायण पंचोली ने जानकारी देते हुए बताया कि इस व्यवस्था से आम उपभोक्ताओं पर आर्थिक भार बढ़ गया है। पहले रजिस्ट्री के माध्यम से करीब 25 रुपए में पत्र भेजा जा सकता था, जबकि अब स्पीड पोस्ट के जरिए वही डाक भेजने के लिए कम से कम 45 रुपए खर्च करने पड़ रहे हैं।उन्होंने कहा कि स्पीड पोस्ट की अनिवार्यता से आम जनता में नाराजगी है। संगठन ने भारत सरकार से पारंपरिक रजिस्टर्ड पोस्ट सेवा को फिर से शुरू करने की माँग करते हुए आम जनता को आर्थिक राहत देने की अपील की है।ज्ञापन देने के दौरान ग्राहक पंचायत के प्रांत संगठन मंत्री राकेश पालीवाल, जिला अध्यक्ष शिवकुमार शर्मा, हरीशंकर तिवारी, करण सिंह कटारिया, फ़तेहलाल पारिक और जयप्रकाश भावसार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation दिल्ली में पुल निर्माण कार्य के चलते ट्रेनों का रूट बदला, उदयपुर–ऋषिकेश ट्रेनें 17 मार्च को दिल्ली स्टेशन पर नहीं रुकेंगी अवैध गैस रिफिलिंग पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 21 घरेलू सिलेंडर व 2 मशीनें जब्त