24 News Update उदयपुर/नाथद्वारा, 11 जुलाई। नाथद्वारा को पर्यटन विकास के लिए प्रस्तावित टेम्पल बॉण्ड योजना से जोड़ने की चर्चाओं के बीच राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन ने राजस्थान सरकार से श्रीनाथजी की नगरी नाथद्वारा को पहले “पवित्र धार्मिक नगरी (होली सिटी)” घोषित करने की मांग की है। संगठन ने नगर सीमा में मांस, मछली, अंडा और मदिरा की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की भी मांग उठाई है।संगठन के राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष इंजीनियर वीरेन्द्र सिंह सोलंकी ने शनिवार को जारी बयान में कहा कि जिस प्रभु श्रीनाथजी की विश्वव्यापी आस्था और धार्मिक पहचान के आधार पर सरकार पर्यटन विकास के लिए टेम्पल बॉण्ड के माध्यम से संसाधन जुटाने की योजना बना रही है, उस नगरी की धार्मिक पवित्रता का संरक्षण सरकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए। उन्होंने कहा, “पहले नाथद्वारा को पवित्र नगर घोषित करो, फिर उसके नाम पर पर्यटन बॉण्ड से धन जुटाओ।”सोलंकी ने कहा कि पुष्कर, हरिद्वार, ऋषिकेश, अयोध्या, तिरुपति और पालिताना जैसे प्रमुख धार्मिक नगरों में धार्मिक मर्यादा बनाए रखने के लिए विशेष व्यवस्थाएं लागू हैं। ऐसे में उत्तर भारत के प्रमुख वैष्णव तीर्थ नाथद्वारा को भी आधिकारिक रूप से पवित्र धार्मिक नगरी का दर्जा देकर उसकी धार्मिक परंपराओं का संरक्षण किया जाना चाहिए।उन्होंने कहा कि सरकार विकास कार्यों, आधुनिक सुविधाओं और पर्यटन विस्तार के लिए संसाधन जुटाए, इसका संगठन स्वागत करता है, लेकिन श्रीनाथजी की धार्मिक पहचान को केवल आर्थिक संसाधन जुटाने का माध्यम नहीं बनाया जाना चाहिए। उनके अनुसार जिस धार्मिक आस्था के कारण नाथद्वारा का वैश्विक महत्व है, उसी नगरी में मांस और मदिरा की बिक्री होना गंभीर विरोधाभास है।सोलंकी ने दावा किया कि गुजरात, मध्यप्रदेश, राजस्थान सहित देश-विदेश से प्रतिवर्ष लगभग 80 लाख श्रद्धालु श्रीनाथजी के दर्शन के लिए नाथद्वारा पहुंचते हैं। ऐसे पवित्र तीर्थ क्षेत्र में मांस और मदिरा की बिक्री से श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाएं आहत होती हैं तथा वैष्णव परंपरा प्रभावित होती है।उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के अनेक मंत्री और जनप्रतिनिधि भी श्रद्धापूर्वक श्रीनाथजी के दर्शन के लिए नाथद्वारा आते हैं। इसलिए सरकार को करोड़ों श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए नाथद्वारा की पवित्रता बनाए रखने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन ने राजस्थान सरकार से मांग की है कि नाथद्वारा को शीघ्र “पवित्र धार्मिक नगरी” घोषित किया जाए तथा नगर सीमा में मांस, मछली, अंडा और मदिरा की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लागू कर श्रीनाथजी की नगरी की धार्मिक मर्यादा और सांस्कृतिक पहचान को कानूनी संरक्षण प्रदान किया जाए। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation सेवाश्रम चौराहे पर फिर बाइक चोरी, भूपालपुरा थाना क्षेत्र में दो वाहन चोरी के केस दर्ज इस्कॉन रथोत्सव को भव्य बनाने की तैयारी, पुणे के भक्त सजाएंगे रंगोली, वृंदावन का दल करेगा संकीर्तन