Site icon 24 News Update

अनिल निनामा हत्याकांड में सरपंच की गिरफ्तारी की मांग, एसपी ऑफिस के बाहर धरना

Advertisements

24 News Update बांसवाड़ा। घाटोल क्षेत्र के बहुचर्चित अनिल निनामा हत्याकांड को लेकर सोमवार को भील प्रदेश मुक्ति मोर्चा ने बांसवाड़ा कलेक्ट्रेट स्थित एसपी ऑफिस के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन राजनीतिक दबाव में सागबारी सरपंच प्रकाश निनामा को बचा रहा है।
ज्ञापन में कहा गया कि मृतक के भाई व भारत आदिवासी पार्टी (BAP) के पूर्व विधायक प्रत्याशी अशोक निनामा के परिवार को जान का खतरा है। मोर्चा ने इस घटना को प्रेम-प्रसंग नहीं बल्कि सुनियोजित राजनीतिक हत्या बताया।
जिला संयोजक राजेश वसुनिया ने चेतावनी दी कि 7 दिन में निष्पक्ष जांच नहीं होने पर मामला उच्च न्यायालय ले जाया जाएगा। उन्होंने सरपंच प्रकाश निनामा और गणेश को मुख्य आरोपी बनाने, आरोपियों की कॉल डिटेल्स (CDR), लोकेशन व IPDR सार्वजनिक करने, एफआईआर में धाराएं बढ़ाने, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई तथा पीड़ित परिवार को सुरक्षा देने की मांग रखी।
धरने में बागीदौरा विधायक जयकृष्ण पटेल, अशोक भील, जसवंत सिंह, बबीता सहित बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग और बीएपी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Exit mobile version