Site icon 24 News Update

साथ में बैठ दारू पी, दोस्त रोटी खाने लगा तो कर दी हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Advertisements

24 न्यूज अपडेट. बांसवाड़ा ब्यूरो। लयजी पिता होमजी निनामा उम्र 40 वर्ष निवासी कोहाला थाना गढी बांसवाडा ने रिपोर्ट दी थी कि उसके छोटे भाई हिरजी उम्र 35 वर्ष जो उससे अलग रहता है। उसकी पत्नी की पूर्व में मृत्यु हो चुकी है। उसका भाई सेकारापाता बस्ती में प्रकाश पिता लक्ष्मण हिंडोर के वहां रहता था, जो कभी-कभी घर पर आता था। 11 जनवरी को को सुबह करीब 8ः30 बजे उसको राजेश पिता देवा निनामा ने बताया कि हिरजी की मृत्यु हो गई है। उसकी लाश शांति के घर के अंदर पड़ी है। फिर यह उसके घरवालों एवं कोहाला गाव के सरपंच मुकेशजी चरपोटा के साथ में शांति के घर पर गये।घर का दरवाजा बंद होकर सांकल लगी हुई थी। उन्होंने सांकल बोली और हम घर के अंदर गये तो पीछे वाले कमरे के एक कोने में उसके भाई की लाश पड़ी थी, सिर से खून निकला हुआ था। मुझे पता चला कि कल शाम को समय करीब 8 बजे मेरा भाई हिरजी, राजू व प्रकाश तीनों साथ में थे जो राजू के घर की तरफ जा रहे थे। मुझे शक है कि मेरे भाई को राजू व प्रकाश ने मिलकर मारा है।
रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 12/2025 धारा 103 (1), 3(5) बीएनएस में दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया। प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुवे हर्षवर्धन अग्रवाला पुलिस अधीक्षक बांसवाडा के निर्देशानुसार, डॉ. राजेश भारद्वाज अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बांसवाडा एवं सुदर्शन पालीवाल वृत्ताधिकारी वृत्त गढी एवं गोपीचन्द मीणा वृताधिकारी वृत बांसवाडा के निकटतम सुपरविजन में रोहितकुमार थानाधिकारी थाना गढ़ी के नेतृत्य में टीम का गठन किया गया। अनुसंधान के दरम्यान ज्ञात हुआ कि आरोपी राजु पिता शान्तिलाल निनामा उम्र 32 साल निवासी सेकारापाढा कोहाला पुलिस थाना गढ़ी बांसवाडा ने मृतक हिरजी पिता होमजी निनामा निवासी सेकारापाडा कोहाला की हत्या की है। आरोपी राजु निनामा की तलाश कर गिरफ्तार कर अनुसंधान किया गया।
आरोपी राजु निनामा ने पूछताछ के दौरान हिरजी की हत्या करना स्वीकार किया। आरोपी राजु निनामा ने पूछताछ के दौरान बताया कि 10 जनवरी रात्रि को वह उसके घर पर रोटी एवं सब्जी लेकर आया था, जो उसने उसमें से कुछ खा ली थी एवं थोडी रोटी एवं सब्जी को सुबह के लिये बचाकर रख दिया था। फिर पीछे से मृतक हिरजी उसके घर पर आया। दोनों ने साथ में बैठकर घर के अन्दर दारू पी। उसके बाद हिरजी उसकी रोटी को खाने लगा तो उसने उसको रोटी नहीं खाने दी। इस बात पर उनके आपस में विवाद हो गया एवं एक दूसरे के साथ गाली गलोच की। इस कारण गुस्साये आरोपी राजु निनामा ने उसकी हत्या कर दी।
गिरफ्तारगुदा अभियुक्त का नाम पताः-

  1. राजु पिता शान्तिलाल निनामा उम्र 32 साल निवासी सेकारापाठा कोहाला पुलिस थाना गढी
    बांसवाडा।
    गिरफ्तार करने वाली टीम-
  2. श्री रोहित कुमार थानाधिकारी थाना गढी
  3. श्री बुधाराम विश्नोई थानाधिकारी थाना सदर
  4. श्री इन्द्राजसिंह एएसआई थाना गढी
  5. श्री जयपालसिंह एएसआई थाना गढी
    5 श्री खुशपालसिंह हैड कानि न 345 चौकी तलयाडा थाना सदर
  6. श्री नरेशचन्द्र कानि न 722 थाना गढ़ी
  7. श्री वासुदेव कानि न 903 थाना गढ़ी
  8. श्री मदनसिंह कानि न 918 थाना गढ़ी
  9. श्री दिलीपसिंह कानि न 131 थाना गढी
  10. श्री महेन्द्रसिंह चालक कानि न 617 थाना गढी
Exit mobile version