24 न्यूज़ अपडेट उदयपुर। श्री एकलिंगनाथ राष्ट्रीय संगठन संस्थापक अध्यक्ष आकाश बागडी ने संगठन का विस्तार करते हुए पदाधिकारियों की नियुक्तियां की है जो संगठन को आगे बढाने में मदद करेंगे।
संगठन के संस्थापक अध्यक्ष आकाश बागडी ने बताया कि देहात जिलाध्यक्ष पद पर दीपक मेनारिया को नियुक्त किया है। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष के पद किरण मेहता को नियुक्त किया है, जबकि महिला मोर्चा जिला महामंत्री के पद पर गायत्री साहू तथा जिला उपाध्यक्ष के पद जाह्नवी जोशी को नियुक्त किया गया। नव नियुक्त पदाधिकारियों को उदयपुर जिले में संगठन के विशेष मिशन बेटी बचाओ-बेटी पढाओ को आगे बढाने तथा शिक्षा, चिकित्सा व पर्यावरण के क्षेत्र में काम करने का दायित्व
दिया है। संगठन के संरक्षक डॉक्टर विनोद पांडे व निर्मल कुमार पंडित ने बताया कि एकलिंगनाथ राष्ट्रीय सेवा संगठन उदयपुर संभाग में शिक्षा, चिकित्सा व पर्यावरण के साथ बेटी बचाओ-बेटी पढाओ मिशन पर काम कर रहा है। संगठन अपने कार्य को और विस्तार कर रहा है और 17 मई को सर्वसमाज के लिए सामूहिक विवाह समारोह भी आयोजित कर रहा है।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.